एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

युवक के ‘अपहरण’ से मचा हड़कंप

Noida Updated Fri, 05 Jul 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

नोएडा। गिझोड़ गांव से बुधवार देर रात स्कॉर्पियो सवार लोगाें ने एक युवक का अपहरण कर लिया। अपहरण की सूचना से नोएडा पुलिस में हड़कंप मच गया। परिजनों ने मामला दर्ज कराने के लिए थाना सेक्टर-24 का घेराव कर प्रदर्शन किया। पुलिस ने युवक की तलाश की। चंद घंटे बाद ही पता चला कि युवक को वाहन चोरी के एक मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच उठा ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक गिझोड़ गांव में पवन पंडित की नर्सरी में काम करने वाले फराह मथुरा निवासी विष्णु को बुधवार की रात काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार आधा दर्जन से अधिक लोगों ने जबरन कार में बैठाया और उसकी पल्सर बाइक भी अपने साथ ले गए। अपहरण की जानकारी पड़ोसियों ने पुलिस व उसकेपरिजनों को दी। परिजन अपने तीन दर्जन से अधिक अपने परिचितों के साथ थाना सेक्टर-24 पहुंचे और बेटे के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। चंद घंटे बाद ही विष्णु के मोबाइल फोन से उसके पिता केपास एक फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि विष्णु को वाहन चोरी के एक मामले में दिल्ली की क्राइम ब्रांच पूछताछ के लिए ले गई है। इस जानकारी के बाद नोएडा पुलिस ने राहत की सांस ली।

दिल्ली पुलिस पर मुकदमा दर्ज करने की मांग
दिल्ली पुलिस विष्णु को लेकर तो चली गई, लेकिन नोएडा पुलिस को लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ा। परिजन अपने समर्थकों केसाथ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पहुंचे लेकिन मामला दिल्ली पुलिस का होने केकारण पुलिस अधिकारियों ने चुप्पी साध ली। जबकि छापेमारी या युवक को हिरासत में लेने से पहले दिल्ली पुलिस ने नोएडा पुलिस के किसी अधिकारी या थाना स्तर पर इसकी सूचना नहीं दी थी। इससे पहले भी दिल्ली पुलिस इस तरह के कारनामे कर चुकी है। जिसका खामियाजा नोएडा पुलिस को भुगतना पड़ता है। परिजनों ने दिल्ली पुलिस के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें