एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

डिग्री कॉलेज: 10वीं कटऑफ में भी चांस

Noida Updated Thu, 05 Sep 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

नोएडा। गवर्नमेंट पीजी डिग्री कॉलेज में यूजी की 60 सीटों पर जारी नौवीं मेरिट के आधार पर बुधवार तक मात्र 6 दाखिले हुए हैं। मेरिट हाई है और टॉप स्कोरर स्टूडेंट पहले ही दूसरे कॉलेजों में दाखिला ले चुके हैं, जिसके कारण रजिस्ट्रेशन कर चुके बाकी कैंडीडेट बेसब्री से 10वीं कटऑफ का इंतजार कर रहे हैं। नतीजतन अगली मेरिट में भी चांस बाकी है। डिग्री कॉलेज में यूजी की नौवीं कटऑफ बीए की 30 सीटों पर जारी हुई, जिसमें पिछले दो दिन में सिर्फ 3 दाखिले हुए हैं। बीए में अभी जनरल कैटेगरी में भी चांस है। बीकॉम की 10 सीटों पर सिर्फ 1, बीएससी बायो की 10 सीटों पर सिर्फ 2 और बीएससी मैथ की 10 सीटों पर कोई भी दाखिला नहीं हुआ है। नौवीं मेरिट की 60 सीटों से अलग बीएससी बायो की 7 सीटें (एससी) खाली हैं, जिन पर कोई आवेदन नहीं है। प्रक्रिया के बाद इन्हें जनरल कैटेगरी में बदलते हुए दाखिला दिया जाएगा। यूजी की नौवीं मेरिट के दाखिले 6 सितंबर तक होंगे, जिसके बाद दसवीं मेरिट भी 6 सितंबर देर शाम जारी कर दी जाएगी। अगली कटऑफ में चौथी से आठवीं मेरिट में दाखिला न लेने वाले छात्रों को भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


9 से शुरू होगा नया सेशन
सीसीएसयू की दाखिला प्रक्रिया आगे बढ़ने व दो और मेरिट जारी होने के फैसले के बाद डिग्री कॉलेज में नया सत्र अब 9 सितंबर से शुरू किया जाएगा। कॉलेज परिसर में इससे संबंधित नोटिस चस्पा होगा। सत्र शुरू होने के तुरंत बाद आईडी कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू होगी, जो छात्र संघ चुनावों के लिए सबसे जरूरी है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें