एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बिजली तो चौबीस घंटे फिर भी नहीं चल रहीं मशीनें

Varanasi Updated Thu, 17 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

वाराणसी। शहर के चांदपुर औद्योगिक क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति तो चौबीस घंटे हो रही है लेकिन वोल्टेज लो होने से मशीनें नहीं चल पा रही हैं। चल रही हैं तो वोल्टेज में उतार-चढ़ाव के कारण मोटर फुंक जा रही है। कारोबारी जेनरेटर का सहारा ले रहे हैं तो प्रोडक्शन कॉस्ट बढ़ रही है और उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर कारोबारी कई बार विभाग के चक्कर काट चुकें हैं लेकिन अधिकारी समस्या के निराकरण की बजाय गेंद इस पाले से उस पाले में डाल रहे हैं।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

समस्या से निजात पाने के लिए उद्यमियों ने मोटी रकम खर्च कर वोल्टेज स्टेबलाइजर भी लगवाए लेकिन यह जुगत भी नाकाम रही। द स्माल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा और महामंत्री राजेश भाटिया ने बताया कि समस्या की शिकायत विद्युत अधिशासी अभियंता (डिस्ट्रिब्यूशन) से की गई तो उन्होंने इसे ट्रांसमिशन का मामला बताकर पीछा छुड़ा लिया। ट्रांसमिशन के अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने जिम्मेदारी डिस्ट्रिब्यूशन के सिर मढ़ दी। इस सब में भागदौड़ तो खूब हुई लेकिन निष्कर्ष कुछ नहीं निकला। हां यह जरूर पता चला कि पूअर इलेक्ट्रिक सप्लाई की वजह से लो वोल्टेज की समस्या आ रही है।
----------------------------------

पारेषण उपकेंद्र से ही कम वोल्टेज की बिजली मिलती है। यह समस्या दिन में 10 से पांच बजे के बीच तब सामने आती है जब राजातालाब 132 केवी उपकेंद्र से ग्रामीण इलाकों को आपूर्ति दी जाती है। इस दौरान चांदपुर उपकेंद्र पर 30 केवी या उससे भी कम वोल्टेज मिलता है। ट्रांसफार्मर की टैपिंग बदल कर इस समस्या का समाधान किया जा सकता है लेकिन हमेशा कम वोल्टेज नहीं आने के कारण ऐसा करने पर ट्रांसफार्मर जलने का खतरा है।
विज्ञापन

- एनके मिश्रा, अधिशासी अभियंता, नगरीय विद्युत वितरण खंड प्रथम
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें