भिकियासैंण। गौलीशेर तोक में एक सप्ताह से पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है, जिस कारण स्थानीय लोग परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जल संस्थान से कई बार शिकायत कर दी गई है, लेकिन कोई भी सार्थक पहल नहीं हो पा रही है। ईई को भेजे ज्ञापन में आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
ग्रामीण दलीप सिंह बिष्ट, चंद्रकला, भावना देवी, शांति देवी, मोहनी देवी, विमला देवी, भागुली देवी, गंगा देवी का कहना है कि गौलीशेर तोक में पिछले एक हफ्ते से पानी नहीं आने के कारण अधिकांश ग्रामीण पेयजल स्रोतों पर निर्भर हैं। बच्चे भी पानी की जुगत में लगे रहते हैं, पेयजल की आपूर्ति नहीं होने से ग्रामीणों की दिनचर्या प्रभावित होकर रह गई है।