एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, तीन घायल

देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article


विज्ञापन
विज्ञापन
गौचर। बदरीनाथ हाईवे पर कमेड़ा के पास एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को 108 सेवा से जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग भेजा गया।
मंगलवार रात को नौ बजे एक ट्रक चमोली से रुद्रप्रयाग की ओर जा रहा था। इसी दौरान कमेड़ा से करीब आधा किलोमीटर आगे मोड़ पर ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक नरेश (28 वर्ष ) पुत्र रूपलाल निवासी अमसारी रुद्रप्रयाग की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक में सवार कृष्ण कुमार (19 वर्ष ) पुत्र अशोक अपर बाजार रुद्रप्रयाग, नितिन (17 वर्ष ) पुत्र रमेश निवासी सुविधानगर रुद्रप्रयाग और विनोद कुमार (17 वर्ष ) पुत्र रामलाल निवासी अमसारी रुद्रप्रयाग घायल हो गए। सूचना पर कर्णप्रयाग 108 के ईएमटी मनोज कुमार और दीपक कुमार एंबुलेंस के साथ घटनास्थल पहुंचे। घोलतीर पुलिस की मदद से घायलों को निकालकर जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग पहुंचाया। घोलतीर पुलिस चौकी के कांस्टेबल मनेंद्र बिष्ट ने बताया कि तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें