लोहाघाट। बीपीएड-एमपीएड प्रशिक्षित बेरोजगारों ने राज्य सरकार से शीघ्र व्यायाम शिक्षकों की नियुक्ति करने की मांग की है। प्रशिक्षित बेरोजगारों का कहना है कि यदि पंचायती चुनावों की अधिसूचना जारी होेने से पूर्व विज्ञप्ति जारी नहीं की गई तो यह समझा जाएगा कि मौजूदा सरकार भी उनके साथ छलावा कर रही है। बेरोजगार संगठन के अध्यक्ष त्रिभुवन मुरारी ने कहा कि तिवारी सरकार ने 13 हजार व्यायाम शिक्षकों की भर्ती करने की घोषणा की थी। बेरोजगारों की बैठक में राज्य स्तर पर मेरिट और काउंसिलिंग किए जाने का विरोध किया गया। उनका कहना है कि इससे रोजगार के अवसर सीमित हो जाएंगे। इस मौके पर उमेश गहतोड़ी, ब्रजेश जोशी, दिनेश पुजारी, खुशाल मेहता, किरन कालाकोटी, जीवन लाल, शिवशक्ति पुजारी ने भी विचार रखे।