पौड़ी (ब्यूरो)। लगातार बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही क्षति को देखते हुए विधायक पौड़ी ने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे आपदा की जानकारी जुटाएं और प्रशासन को सौंपें ताकि नुकसान की भरपाई हो सके।
कार्यालय में आयोजित बैठक में विधायक मुकेश कोली ने कहा कि बारिश अब आफत बनती जा रही है। विधानसभा का लगभग पूरा क्षेत्र बारिश से प्रभावित है और ग्रामीण क्षेत्रों में भारी नुकसान की सूचना मिल रही है। ऐसे में भाजपा के ब्लाक, मंडल व ग्राम स्तर के कार्यकर्ता को सजगता से कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि प्रभावित सूचना प्रशासन को तत्काल उपलब्ध करवाएं।
बैठक में धर्मवीर नेगी, शैलेंद्र नौटियाल, दीपक रावत, अनिल नेेगी, राजेंद्र सिंह, विवेक ममगाईं, प्रवीन पटवाल, मनोज बछेती, कोतवाल सिंह, हेमंती गुसाईं, सुषमा रावत, सुमनलता ध्यानी, फते सिंह व जगत किशोर बड़थ्वाल आदि मौजूद रहे।