पौड़ी। तीन दिवसीय बाल लेखन शिविर में बच्चों ने सामूहिक लेखन, कहानी, चित्रकला सहित विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। शिविर में 28 बालिका और 15 बालकों ने भाग लिया।
पौड़ी ब्लॉक संसाधन केंद्र सभागार में तीन दिवसीय बाल लेखन शिविर का समापन हो गया है। शिविर में ओजली, मल्ली, कलढुंग, भितांई, कोठार, सिरोली, गजेंद्रपुर, केसुंदर, क्यार्क स्कूल के 43 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। शिविर में पढ़ने लिखने के रोचक तरीकों को बताया गया। छात्र-छात्राओं ने शिविर के अंतिम दिन मौलिक लेखन भी किया। बच्चों ने 88 कहानी और 47 कविताओं का सृजन किया। इसके अलावा बच्चों ने चित्रकला व सामूहिक लेखन आदि गतिविधियों में भी भाग लिया। इस दौरान डीईओ जेपी काला, समन्वयक बिजेंद्र भट्ट, मनोहर चमोली, महेशानंद, संपूर्णानंद, कृपाल सिंह, रणवीर सिंह, अनीता, नीलम, लक्ष्मी, प्रमिला, जया, रीता, दीनानाथ मौर्य व पल्लवी आदि उपस्थित रहे।