पौड़ी। विकास खंड कल्जीखाल की न्याय पंचायत घंडियाल में भाजपा की बूथ बैठक हुई। इसमें पार्टी कार्यकर्ताओं सहित ग्रामीणों ने सड़क, बिजली व पानी के मुद्दे उठाए। उन्होंने भाजपा मंडल अध्यक्ष से समस्याओं पर शीघ्र कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
मंडल अध्यक्ष अनिल नेगी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में डांगी, तकलना, सुरलगांव व कंकरोणी बूथ के ग्रामीणों ने कहा कि आज भी वे सड़क सुविधा से कोषों दूर है। इसके अलावा वे बिजली व पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए भी जूझ रहे हैं। सड़क की मांग के लिए ग्रामीण एक माह से आंदोलित हैं, लेकिन शासन-प्रशासन उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहा है। समस्या को लेकर मंडल अध्यक्ष की ओर से क्षेत्रीय विधायक मुकेश कोली से दूरभाष पर वार्ता की गई। इस पर विधायक ने ग्रामीणों को जिला योजना के तहत एक किमी सड़क स्वीकृत किए जाने का आश्वासन दिया। साथ ही अवशेष मार्ग पर भी शीघ्र निर्माण कार्य शुरू किए जाने के लिए कहा है। आश्वासन पर ग्रामीणों ने विधायक का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद, मनोज जदली, रवि बिष्ट, मनमोहन सिंह, संजय कुमार, कलीराम, पुष्पा देवी, कमला व रेखा आदि मौजूद थे।