एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कैलास-मानसरोवर मार्ग कई जगह बंद

Pithoragarh Updated Mon, 21 Jan 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पिथौरागढ़। बीते दो दिनों के उलट रविवार को मौसम एकदम बदला हुआ था। पूरी चमक के साथ सूर्यदेव ने दर्शन दिए। लेकिन उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फ के बाद धूप खिलने से ठंड और बढ़ गई। जिसका असर जिला मुख्यालय समेत जिले के दूसरे हिस्सों पर भी पड़ा। वहीं थल-मुनस्यारी मोटर मार्ग के अलावा कैलास-मानसरोवर को जाने वाला पैदल मार्ग भी कई जगह बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार से बंद थल-मुनस्यारी मोटर मार्ग रविवार को भी बाधित रहा। लोक निर्माण की रोड को खोलने की कवायद रविवार शाम तक भी सफल नहीं हो सकी। लोनिवि के अधिशासी अभियंता बिशन लाल का कहना है कि बर्फ काटने के लिए मुनस्यारी की ओर से लोनिवि ने स्नो कटर लगाए हैं। जबकि थल की तरफ से डोजर बर्फ को हटाने में जुटा है। मुनस्यारी जाने के लिए लोगों को मदकोट होते हुए जाना पड़ रहा है। जिससे करीब पांच किलोमीटर अधिक जाना पड़ रहा है। कैलास-मानसरोवर पैदल मार्ग कई स्थानों पर बंद है। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बर्फ को हटाने की कवायद कर रहा है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें