एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

541 बूथों में बनाए गए नए मतदाता

Pithoragarh Updated Mon, 10 Mar 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पिथौरागढ़। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को जिले के सभी 541 बूथों में नए मतदाता बनाए गए। जिन लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाए हैं उनके लिए निर्वाचन आयोग ने अंतिम मौका दिया है। अब मतदाता सूची में नाम शामिल करने का काम फिलहाल रोक दिया गया है। नए मतदाताओं की सूची जिला निर्वाचन कार्यालय को भेजी जा रही है। वहीं से इनको मतदाता पहचानपत्र जारी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज हर बूथ पर नए मतदाताओं का नाम शामिल करने का कार्यक्रम चला। अधिकारियों ने बताया कि सूची में शामिल होने से वंचित रह गए लोगों की संख्या अब अपेक्षाकृत कम रह गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी एचसी सेमवाल ने बताया कि धारचूला विधानसभा क्षेत्र में 137, डीडीहाट में 119, पिथौरागढ़ में 135 और गंगोलीहाट में 150 बूथ हैं। सभी स्थानों पर मतदाता बनाने का काम हुआ। सभी स्थानों पर बूथ लेबल आफीसर (बीएलओ) की ड्यूटी लगाई गई। उन्होंने कहा कि इसके बाद किसी नए मतदाता का नाम सूची में दर्ज नहीं होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिन लोगों के नाम सूची में शामिल हो गए हैं उनको इस बार लोकसभा चुनाव में वोट डालने का अधिकार मिल जाएगा। मतदाता सूची को सही बनाने के निर्देश जारी किए गए हैं ताकि मतदान के समय लोगों को दिक्कत न हो।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें