{"_id":"6a2c51c1d795cb8b55092b48","slug":"cheques-and-sewing-machines-distributed-to-17-lucky-draw-winners-una-news-c-93-1-una1002-194950-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: 17 लक्की ड्रॉ विजेताओं को चेक और सिलाई मशीनें बांटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: 17 लक्की ड्रॉ विजेताओं को चेक और सिलाई मशीनें बांटीं
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 13 Jun 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ऊना। जिला रेडक्रॉस सोसायटी ऊना के सौजन्य से शुक्रवार को बचत भवन ऊना में लक्की ड्रॉ विजेताओं को पुरस्कार वितरण और सामर्थ्य योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को सिलाई मशीनें प्रदान करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त ऊना एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष जतिन लाल ने की।
इस अवसर पर जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अस्पताल कल्याण अनुभाग की अध्यक्ष डॉ. रेणु सहरावत भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान रेडक्रॉस सोसायटी के 17 लक्की ड्रॉ विजेताओं को विभिन्न पुरस्कार प्रदान किए गए जबकि सामर्थ्य योजना के अंतर्गत 15 पात्र महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रोत्साहित किया गया। इसके अतिरिक्त रेडक्रॉस टिकटों की सर्वाधिक बिक्री करने वाले विभागों को भी सम्मानित किया गया।
उपायुक्त ने लक्की ड्रॉ के 17 विजेताओं को नकद पुरस्कार, मिक्सर ग्राइंडर, प्रेशर कुकर और दीवार घड़ी प्रदान कर सम्मानित किया। लक्की ड्रॉ में खुशी राम चौधरी को 70 हजार रुपये, राजीव कुमार को 50 हजार रुपये तथा पवन कुमार को 20 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके अलावा जोगिंद्र पाल, आर्यन राणा और कमलजीत कौर को 2,500-2,500 रुपये, जबकि राकेश कुमार, ऋतु रानी, रजनी शर्मा और अनूप कुमार को 2-2 हजार रुपये तथा सुरिंदर मोहन को 500 रुपये का पुरस्कार दिया गया।