सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Cleaning of drains begins before the rains

Una News: बरसात से पहले नालों की सफाई शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 13 Jun 2026 06:58 AM IST
विज्ञापन
Cleaning of drains begins before the rains
विज्ञापन
ऊना। मानसून के दौरान शहर में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बरसात में पानी की निकासी बेहतर बनाए रखने के उद्देश्य से शहर के नालों की डिसिल्टिंग (गाद निकालने) का काम शुरू कर दिया गया है। नगर निगम ने पिछले वर्ष बरसात के दौरान हुए नुकसान से सबक लेते हुए इस बार पहले ही व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की योजना तैयार की है।

नगर निगम की ओर से शहर के विभिन्न वार्डों में नालों की सफाई का कार्य करवाया जा रहा है। इसी कड़ी में वार्ड एक में हर साल होने वाले जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नाले का निर्माण करवाया है। इस वार्ड में बरसात के दौरान पानी जमा होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब नालों की गहराई से सफाई कर पानी की निकासी व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम आयुक्त से तीखे सवाल



सवाल : हर साल शहर में जलभराव होता है, इस बार इससे कैसे निपटा जाएगा
जवाब : नगर निगम ने इस बार जलभराव को रोकने के लिए पूरा मास्टर प्लान तैयार किया है। संभावित क्षेत्रों को चयनित कर वहां पर नालों की सफाई व अन्य व्यवस्थाएं सुधारी जा रही हैं।
विज्ञापन


सवाल : अगर कहीं जलभराव होता है तो उस स्थिति में निगम की क्या तैयारी है।
जवाब : पूरी कोशिश है कि जलभराव न हो। अगर फिर भी कहीं समस्या आती है तो उसके लिए 24 घंटे टास्क फोर्स टीमें तैनात रहेंगी।

सवाल : जलभराव से वार्ड एक में हर बार गंभीर समस्या होती है। इसके लिए नगर निगम ने क्या कुछ किया है।
जवाब : हां, वार्ड एक के लिए बारिश के पानी की निकासी के लिए नाला बनाया गया है। इस बार वार्ड में जलभराव नहीं होगा।

सवाल : बरसात से पूर्व नालों की सफाई की वर्तमान में क्या व्यवस्था है।
जवाब : इस बार मई माह से नालों की सफाई के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। कई वार्डों में सफाई कार्य पूरा भी हो चुका है। लोगों से भी अपील है कि वह नालों में गंदगी, प्लास्टिक व कचरा न डालें।

सवाल : हर बार बरसात में चंडीगढ़-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग प्रभावित होता है। इसे लेकर निगम क्या कर रहा है।
जवाब : एनएच के किनारे फुटपाथ के नीचे बनाए गए नालों की सफाई करवाई जा रही है। इसके लिए कर्मचारियों को साफ निर्देश दिए हैं। इसके लिए जेसीबी मशीनें व ट्रैक्टर-ट्राली की मदद से काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed