सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Una-Hamirpur road will remain closed for two days from today.

Una News: आज से दो दिन बंद रहेगा ऊना-हमीरपुर मार्ग

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 13 Jun 2026 06:57 AM IST
विज्ञापन
Una-Hamirpur road will remain closed for two days from today.
विज्ञापन
ऊना। रेलवे फाटक पर रेल लाइन की मरम्मत के चलते जिले के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल ऊना-हमीरपुर सड़क पर दो दिनों तक वाहनों के पहिये थम जाएंगे। यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो और लोगों को परेशानी कम हो, इसके लिए जिला पुलिस ने मार्ग को अस्थायी रूप से बंद रखने के साथ वैकल्पिक रूट भी तय कर दिए हैं।


पुलिस द्वारा जारी सूचना के अनुसार, ऊना-हमीरपुर मार्ग 13 जून सुबह 9 बजे से 15 जून रात 9 बजे तक पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान रेलवे फाटक के पास रेल लाइन की मरम्मत का कार्य किया जाएगा। प्रशासन ने वाहन चालकों से यात्रा से पहले निर्धारित डायवर्जन की जानकारी लेने और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस प्रशासन के मुताबिक हमीरपुर से ऊना आने वाले भारी वाहनों, बसों और ट्रकों को कुरियाला मोड़-रैंसरी-टका मार्ग से भेजा जाएगा। कार, जीप और मोटरसाइकिल जैसे छोटे वाहनों के लिए ट्रक यूनियन ऊना-डंगोली-महादेव मंदिर मार्ग निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा हमीरपुर, ऊना होते हुए चंडीगढ़ जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों को पीरनिगाह चौक-थनाकलां मार्ग से होकर गुजरना होगा। दूसरी ओर हमीरपुर-खुरवाईं-जोल-अंब मार्ग सभी तरह के वाहनों के लिए सामान्य रूप से खुला रहेगा।

पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने लोगों से यातायात संकेतों का पालन करने, जल्दबाजी से बचने और निर्धारित डायवर्जन मार्गों पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है। किसी भी तरह की सहायता या आपात स्थिति में लोग पुलिस हेल्पलाइन नंबर 100 और 112 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed