सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   On the first day of June, the mercury reached 37.2 degrees in Una.

Una News: जून माह के पहले दिन ऊना में पारा 37.2 डिग्री पहुंचा

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 02 Jun 2026 07:10 AM IST
विज्ञापन
On the first day of June, the mercury reached 37.2 degrees in Una.
विज्ञापन
ऊना। जून महीने की शुरुआत के साथ ही जिला ऊना में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

दिन के समय तेज धूप और तपते सूरज ने लोगों को गर्मी का एहसास करवाया। हालांकि सुबह और शाम चल रही ठंडी हवाओं से मौसम कुछ राहत भरा बना रहा।
सुबह के समय मौसम सुहावना रहने के कारण लोग पार्कों और सड़कों पर सैर करते नजर आए। वहीं शाम को भी हवा में हल्की ठंडक बनी रही, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि दोपहर के समय तेज धूप के चलते बाजारों और सड़कों पर आवाजाही कम दिखाई दी। लोग गर्मी से बचने के लिए छांव और ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेते रहे। गर्मी बढ़ने का असर आम जनजीवन के साथ खेतीबाड़ी पर भी दिखाई देने लगा है।
विज्ञापन
Trending Videos

किसान वर्ग का कहना है कि तेज धूप के कारण खेतों में नमी तेजी से कम हो रही है, जिससे सब्जियों और अन्य फसलों की सिंचाई की जरूरत बढ़ गई है। किसानों को दिन के समय खेतों में काम करने में भी परेशानी हो रही है।
उधर, मौसम में सुबह-शाम बनी हल्की ठंडक के कारण लोगों को अभी भी रात के समय राहत महसूस हो रही है। मौसम विभाग के समन्वयक विनोद कुमार ने बताया कि बीते दिनों हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed