{"_id":"6a23fae189269af2bb0c8f6a","slug":"karnataka-portfolio-crisis-cm-dk-shivakumar-says-under-no-circumstances-accept-ramalinga-reddy-resignation-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक पोर्टफोलियो संकट: CM शिवकुमार बोले- किसी भी हाल में स्वीकार नहीं करेंगे रामलिंगा रेड्डी का इस्तीफा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक पोर्टफोलियो संकट: CM शिवकुमार बोले- किसी भी हाल में स्वीकार नहीं करेंगे रामलिंगा रेड्डी का इस्तीफा
पीटीआई, बंगलूरू
Published by: Devesh Tripathi
Updated Sat, 06 Jun 2026 04:18 PM IST
विज्ञापन
सार
कर्नाटक सरकार के मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामलिंगा रेड्डी इस्तीफे पर अड़े हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने साफ कर दिया है कि किसी भी परिस्थिति में रेड्डी का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया जाएगा। गौरतलब है कि रामलिंगा रेड्डी को मनाने के लिए कांग्रेस नेतृत्व और सीएम शिवकुमार के बीच बातचीत जारी है।
कर्नाटक के सीएम डीके शिवकुमार
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने शनिवार को वरिष्ठ कैबिनेट सहयोगी रामलिंगा रेड्डी के इस्तीफे को स्वीकार करने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस मुद्दे को आंतरिक चर्चाओं के जरिए सुलझाया जाएगा। रामलिंगा रेड्डी के इस्तीफे के एलान से उपजे हालातों को शांत करने के कांग्रेस नेतृत्व के प्रयासों के बीच शिवकुमार की यह टिप्पणी सामने आई है।
डीके शिवकुमार ने कहा, "किसी भी परिस्थिति में हम उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं करेंगे।" यह बयान सरकार की वरिष्ठ नेता को कैबिनेट में बनाए रखने की दृढ़ता का संकेत देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें रेड्डी का इस्तीफा मिला है, लेकिन उन्होंने संकेत दिया कि कोई भी फैसला लेने से पहले चर्चाएं जारी रहेंगी।
ये भी पढ़ें: कर्नाटक में पोर्टफोलियो संकट: सुबह CM शिवकुमार बोले- सब ठीक है; अब रामलिंगा रेड्डी इस्तीफे पर अड़े, कही ये बात
विज्ञापन
डीके शिवकुमार बोले- मैं उनसे बात करूंगा
कर्नाटक के सीएम ने कहा, "रामलिंगा रेड्डी ने शायद मुझे व्हाट्सएप पर अपना इस्तीफा भेजा हो। मैं पूरी रात व्यस्त था। किसी भी परिस्थिति में हम उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं करेंगे। मैं उनसे बात करूंगा। मैं सभी से बात करूंगा।"
शिवकुमार ने इस बात पर जोर दिया कि इस मामले को पार्टी और सरकार के भीतर ही सुलझाया जाएगा, न कि इसे और बढ़ने दिया जाएगा। उन्होंने कहा, "जो कुछ भी करने की आवश्यकता होगी, हम उसे आंतरिक रूप से सुलझा लेंगे।" रेड्डी ने शुक्रवार को अपने इस्तीफे की घोषणा की थी। उन्होंने प्रमुख व मध्यम सिंचाई विभाग (मेजर एंड मीडियम इरिगेशन) दिए जाने पर निराशा व्यक्त की थी, जबकि उन्हें बेंगलुरु विकास विभाग मिलने का वादा किया गया था।
इस्तीफा देने पर अड़े रामलिंगा रेड्डी
यह इस्तीफा विवाद दो दिन पुरानी शिवकुमार सरकार के सामने पहली बड़ी चुनौती बनकर उभरा है। इसके चलते वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को बंगलूरू के अनुभवी नेता को पद पर बने रहने के लिए मनाने के लिए हस्तक्षेप करने पर मजबूर होना पड़ा है।
ये भी पढ़ें: कर्नाटक सरकार में टला सियासी संकट?: रामलिंगा रेड्डी का इस्तीफा विवाद सुलझा; शिवकुमार बोले- सब कुछ ठीक हो गया
वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामलिंगा रेड्डी का कहना है कि उन्होंने कभी किसी विशेष विभाग की मांग नहीं की, लेकिन उन्हें जो आश्वासन दिया गया था, उसके पूरा नहीं होने से वह निराश हैं। रेड्डी ने कहा कि सीएम शिवकुमार और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला इस मुद्दे को सुलझाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सुरजेवाला ने उनसे इस्तीफा वापस लेने की अपील की है।

Trending Videos