सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Celebrations at Junga Palace after landslide victory in the ZP elections

Shimla News: जिप चुनाव में प्रचंड जीत पर जुन्गा के राजमहल में जश्न

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Celebrations at Junga Palace after landslide victory in the ZP elections
विज्ञापन
जुन्गा (शिमला)। जिला परिषद के चमियाना वार्ड नंबर 9 में प्रचंड जीत मिलने पर जुन्गा के राजमहल के प्रांगण में जश्न का आयोजन किया गया। इसमें क्योंथल क्षेत्र के हजारों लोगों ने शिरकत की और ढोल नगाड़ों की थाप पर नाटी डाली।
Trending Videos

चमियाना वार्ड से खुश विक्रम सेन को 13752 मत मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह को महज 3771 मत मिले। इस तरह से खुश विक्रम सेन ने 9981 मतों के भारी अंतर से जीत हासिल की। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन, पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, जिला अध्यक्ष केशव चौहान, प्रवक्ता जितेंद्र भोटका सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों ने खुश विक्रम सेन को बधाई दी। जुन्गा के प्रधान रामलाल, पंकज सेन, रामकृष्ण वर्मा, प्रीतम ठाकुर, राघव शर्मा, पवन शर्मा और दुर्गा सिंह ठाकुर सहित अन्य लोगों ने कहा कि वह कसुंपटी निर्वाचन क्षेत्र का भविष्य खुश विक्रम सेन में देखते हैं। विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के प्रबल दावेदार हैं। खुश विक्रम सेन से जब इस बारे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अगर भाजपा हाईकमान का आदेश होगा तो उसकी अनुपालन करेंगे। उन्होंने बताया कि फिलहाल बतौर जिला परिषद सदस्य वह चमियाना वार्ड की 17 पंचायतों की समस्याओं को प्रदेश सरकार के समक्ष रखकर उनका समाधान का प्रयास करेंगे। बीते 25 सालों से कसुंपटी निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस का प्रतिनिधित्व होने के बावजूद यह विधानसभा क्षेत्र शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़कों में पिछड़ा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article