सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The heatwave, the streets started heating up by nine in the morning

Ambedkar Nagar News: गर्मी का कहर, सुबह नौ बजे ही तपने लगीं सड़कें

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
The heatwave, the streets started heating up by nine in the morning
जिला अस्पताल की ओपीडी में बुधवार को उपचार कराने के लिए परचा बनवाने के लिए कतार में खड़े मरीज।सं
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। नौतपा के तीसरे दिन बुधवार को जिले में भीषण गर्मी के कारण लोगों की दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित हो गई। सुबह सूरज निकलते ही तेज धूप ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। कुछ ही घंटों में सड़कें तपने लगीं और सुबह नौ बजे के बाद ही लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। उमस और तेज गर्मी के कारण लोग दिनभर बेहाल रहे।

मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। भीषण तपन से अयोध्या मार्ग, शहजादपुर, टांडा मार्ग, बसखारी मार्ग और रोडवेज क्षेत्र में आवाजाही कम रही। दोपहर के समय ये व्यस्त सड़कें भी लगभग सूनी नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक धूप और गर्मी का प्रकोप सबसे ज्यादा रहा। इस दौरान जरूरी काम से बाहर निकले लोग बार-बार पानी पीते और पसीना पोंछते दिखे। धूप और लू से बचने के लिए लोगों ने गमछा, टोपी और दुपट्टे का सहारा लिया, लेकिन तीखी धूप के आगे यह राहत भी कम पड़ गई। गर्मी के इस मौसम में गन्ने का रस, लस्सी और ठंडे पेय पदार्थों की दुकानों पर जरूर कुछ चहल-पहल देखी गई। लोग जल्द से जल्द अपना काम निपटाकर घरों की ओर लौटते नजर आए।
विज्ञापन
Trending Videos

भीषण गर्मी में डायरिया का प्रकोप, जिला अस्पताल में बढ़े मरीज
अंबेडकरनगर। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच डायरिया (उल्टी-दस्त) और पेट के संक्रमण (इंफेक्शन) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में बुधवार को विभिन्न बीमारियों से पीड़ित कुल 917 मरीज पहुंचे। वहीं, अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत पर कई मरीजों को भर्ती करना पड़ा।
जौनपुर जिले के अतरडीह निवासी कामरान (22 वर्ष) को डायरिया की शिकायत पर भर्ती किया गया। वहीं कटेहरी के पहितीपुर निवासी अफसर जहां (25 वर्ष) को पेट दर्द की गंभीर शिकायत के बाद भर्ती कराया गया। अकबरपुर के मोहम्मदपुर निवासी यश कुमार (24 वर्ष) को भी पेट दर्द के कारण आपातकालीन वार्ड में रखा गया है। आलापुर के नासिरपुर निवासी गिरीश चंद्र यादव (45 वर्ष) को भी पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती किया गया। इसके अलावा कटेहरी के अन्नावां निवासी लक्ष्मी पाल (21 वर्ष) को उल्टी-दस्त की गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बीते दस वर्षों में कुछ ऐसा रहा 27 मई को तापमान
वर्ष - अधिकतम तापमान - न्यूनतम तापमान

2017 - 42 - 28
2018 - 44 - 23.5
2019 - 42.5 - 28.5
2020 - 42 - 24
2021 - 36 - 25.5
2022 - 36.5 - 22
2023 - 28.5 - 21.5
2024 - 43.5 - 31.1
2025 - 35 - 25
2026
- 41 - 28
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article