{"_id":"6a17273ab6e317fbed08f312","slug":"today-the-bakrid-prayer-will-be-offered-in-eidgah-mosques-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-157338-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: आज ईदगाह-मस्जिदों में पढ़ी जाएगी बकरीद की नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: आज ईदगाह-मस्जिदों में पढ़ी जाएगी बकरीद की नमाज
विज्ञापन
बकरीद की नमाज के लिए रंग रोगन के बाद तैयार ईद गाह अकबरपुर। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बकरीद का त्योहार बृहस्पतिवार को जिले भर में मनाया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिले को पांच जोन में बांटकर 122 ईदगाहों और 332 मस्जिदों पर पुलिस की तैनाती रहेगी। इसके लिए पुलिस ड्यूटी चार्ट जारी कर दिया गया है। मजिस्ट्रेट की भी तैनाती कर दी गई है।
बुधवार को शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र की मस्जिदों व ईदगाहों में साफ-सफाई का कार्य पूरा करा लिया गया। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई है, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। सभी क्षेत्राधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में ड्रोन से निगरानी करेंगे। वहीं, थानाध्यक्षों को अपने अपने इलाकों में गतिमान रहने की हिदायत दी गई है। त्योहार के मद्देनजर अकबरपुर, जलालपुर, टांडा, बसखारी, किछौछा समेत अन्य क्षेत्रों में जमकर खरीदारी हुई। मुस्लिम धर्मगुरुओं ने लोगों से प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न देने और शासन की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार त्योहार मनाने की अपील की है।
सोशल मीडिया पर पैनी नजर
त्योहार के दौरान सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर भी प्रशासन अलर्ट मोड में है। प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी या सांप्रदायिक तनाव फैलाने वाली पोस्ट करने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। साइबर टीम को भी सक्रिय कर दिया गया है।
विज्ञापन
यहां अदा होगी ईद-उल-अजहा की नमाज
मरकजी ईदगाह अयोध्या मार्ग सुबह 8:30
बजे हाफिज शकील अख्तर नमाज पढ़ाएंगे। इमामबाड़ा परिसर जामा मस्जिद मीरानपुर 10 बजे मौलाना अकबर अली वायज, जामा मस्जिद शहजादपुर चौक सात बजे कारी मुहम्मद असफर, लतीफिया मस्जिद कुरैशनगर-मीरानपुर सात बजे कारी अली अकबर मिस्बाही नमाज अदा कराएंगे। नवाबी मस्जिद पुरानी तहसील 7:30 बजे हाफिज मुहम्मद शिब्ली, मस्जिद गरीब नवाज पेवाड़ा-मीरानपुर साढे़ सात बजे मौलाना मोईनुद्दीन मियां शेरी, नूरी मस्जिद मीरानपुर बाजार सात बजे हाफिज मुहम्मद करीम नमाज पढ़ाएंगे। मस्जिद कदम रसूल लोरपुर ताजन आठ बजे
मौलाना जाफर अली रिजवी, चिश्तिया मस्जिद मुरादाबाद साढे़ सात बजे मौलाना शमशुद्दीन निजामी, मीरानपुर अहिराना सात बजे हाफिज मुबश्शिर, मस्जिद बेलाल अब्दुल्लाहपुर 6:30 बजे हाफिज निसार अहमद और वास्ती मस्जिद शहजादपुर में सुबह 6:30 बजे मौलाना तौहीदुल हक ईद-उल-अजहा की नमाज पढ़ाएंगे।
बकरीद पर ऐसे रहेगी सुरक्षा
05 जोन शहर और देहात में बनाए गए
18 सेक्टर में जिले को बांटा गया
01 कंपनी पीएसी लगाई गई
02 एएसपी और 06 सीओ लगाए गए
100 दरोगा, 120 हेड कांस्टेबल
18 थाना प्रभारी व 300 कांस्टेबल
त्याग और इंसानियत का पर्व है बकरीद
कुर्बानी का पर्व त्याग इंसानियत और जरूरतमंदों की मदद का संदेश देता है। सभी लोग प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाएं।
- मौलाना सैयद मोइनुद्दीन अशरफ
सौहार्द का दें संदेश
बकरीद का त्योहार हमें त्याग सेवा और भाईचारे की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। त्योहार के दिन एक दूसरे को गले लगाकर प्रेम और सौहार्द का संदेश दें।
- मौलाना सैयद खालिद अशरफ

Trending Videos