{"_id":"6a1726e98f590e7158018661","slug":"three-high-tech-common-facility-centers-will-be-built-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-157326-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: तीन हाईटेक कॉमन फैसिलिटी सेंटर बनेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: तीन हाईटेक कॉमन फैसिलिटी सेंटर बनेंगे
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करतीं डीएम ईशा प्रिया व मौजूद उद्यमी व व्यापारी। स्रोत सूचना विभाग
- फोटो : जिला चिकित्सालय में मरीजों से पूछताछ करते सीएमओ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के बुनकरों, कारीगरों और छोटे उद्यमियों के लिए आने वाला समय नई संभावनाओं का द्वार खोलने जा रहा है। पारंपरिक उद्योगों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और स्थानीय कारोबार को नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से जनपद में तीन कॉमन फैसिलिटी सेंटर (सीएफसी) स्थापित किए जाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसके साथ ही जिले में प्लेज पार्क विकसित करने की कवायद भी शुरू कर दी गई है।
मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित उद्योग बंधु समिति की बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। डीएम ईशा प्रिया ने उद्योग, स्वरोजगार और निवेश से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, पीएम स्वनिधि योजना और एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत लंबित और स्वीकृत आवेदनों की समीक्षा की। डीएम ने बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र युवाओं और जरूरतमंद लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाए।
सबसे अधिक चर्चा कॉमन फैसिलिटी सेंटर (सीएफसी) निर्माण को लेकर रही। उद्योग विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तीन सीएफसी के प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर जल्द शासन को भेजी जाएंगी। इन केंद्रों में बुनकरों और कारीगरों को आधुनिक मशीनें, डिजाइनिंग, प्रशिक्षण, पैकेजिंग और तकनीकी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके साथ ही प्लेज पार्क की स्थापना को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। डीएम ने व्यापारियों और उद्योग संगठनों से इसमें सक्रिय सहयोग देने की अपील की।
विज्ञापन
बनाए रखें रैंकिंग
डीएम ने निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित मामलों की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों का तय समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जिले का निवेश मित्र पोर्टल पर प्रथम रैंक हासिल करना बड़ी उपलब्धि है और इसे बरकरार रखने के लिए सभी विभागों को गंभीरता से कार्य करना होगा। व्यापारी संगठन के अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता ने जिले में 7500 पौधे लगाने की सूची जिलाधिकारी को सौंपी। इस पर डीएम ने वन विभाग को समय से पौधों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और पौधरोपण अभियान को व्यापक स्तर पर संचालित कराने के निर्देश दिए।

Trending Videos