सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Devotees rejoiced in the devotion of Lord Krishna, the marriage of Krishna and Rukmini captivated the audience.

Azamgarh News: कान्हा की भक्ति में झूमे श्रद्धालु, कृष्ण-रुक्मिणी विवाह प्रसंग ने बांधा समा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Devotees rejoiced in the devotion of Lord Krishna, the marriage of Krishna and Rukmini captivated the audience.
जहानागंज के तुलसीपुर में श्री हनुमत महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में श्रीकृष्ण और र
विज्ञापन
जहानागंज। तुलसीपुर गांव में स्व. डॉ. मंगला सिंह की स्मृति में आयोजित सात दिवसीय श्री हनुमत महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। वृंदावन से पधारे स्वामी चित्यप्रकाशानंद महाराज ने कहा कि श्रीकृष्ण पूर्ण ब्रह्म हैं और उनके अनेकों स्वरूप हैं।

जो जिस भाव से उन्हें स्मरण करता है, भगवान उसी रूप में दर्शन देते हैं। उन्होंने कहा कि जो कान्हा को जान गया, वह उनका दीवाना हो गया। श्रीमद्भागवत को सद्गुणों और सदविचारों का अथाह सागर बताते हुए कहा कि जो जितनी गहराई से इसमें डुबकी लगाता है, उसे उतना ही आध्यात्मिक आनंद प्राप्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं साध्वी अपराजिता ने कहा कि परमात्मा प्रकाश का स्वरूप हैं और उनके साक्षात्कार के लिए दिव्य ज्ञान आवश्यक है। उन्होंने बताया कि मनुष्य अक्सर मोह-माया और अहंकार में फंसकर अपने कर्मों को ही सब कुछ मान बैठता है, जबकि वास्तव में सब कुछ ईश्वर की कृपा से संचालित होता है। कथा के दौरान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी के विवाह प्रसंग का सजीव मंचन किया गया।
विज्ञापन
Trending Videos

जैसे ही जयमाल का दृश्य प्रस्तुत हुआ, पूरा पंडाल भक्तिमय माहौल में डूब गया और श्रद्धालु झूमकर नाचने लगे। इस दौरान ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू, शैलेंद्र यादव, कमलाकर उर्फ शनि सिंह, डॉ. आलोक पांडेय, मीनू सिंह, प्रवीण कुंवर सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन शिक्षक कमलेश राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed