सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Evening bus service to Hamirpur Road Railway Station launched

Hamirpur News: हमीरपुर रोड रेलवे स्टेशन के लिए शाम को शुरू की गई बस सेवा

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Evening bus service to Hamirpur Road Railway Station launched
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय से 11 किमी दूर स्थित हमीरपुर रोड (बरीपाल) रेलवे स्टेशन से शाम को सवारी लाने के लिए डिपो ने बस सेवा शुरू की है। यह बस शाम 7:30 बजे रेलवे स्टेशन के लिए रवाना होगी और करीब 8:30 बजे लखनऊ-जबलपुर एक्सप्रेस से आने वाले यात्रियों को लेकर मुख्यालय पहुंचेगी।
Trending Videos



हमीरपुर डिपो के एआरएम आरपी साहू ने बताया कि अधिवक्ता उदयवीर सिंह की मांग पर यह बस सेवा शुरू की गई है। लखनऊ से चलकर जबलपुर तक जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन हमीरपुर रोड रेलवे स्टेशन पर करीब साढ़े आठ बजे आती है। यहां से मुख्यालय आने वाले यात्रियों को साधन के अभाव में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। कई यात्री सुमेरपुर रेलवे स्टेशन पर उतरकर मुख्यालय पहुंचते थे। यात्रियों की मांग पर शाम को यह बस सेवा शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम साढ़े सात बजे बस यहां से रवाना होगी और साढ़े आठ बजे सवारी लेकर वापस बस अड्डा आएगी। बुधवार से शुरू हुई बस सेवा में पहले दिन मात्र एक यात्री ही आया था। कहा कि 15 दिन में अगर सवारी बढ़ेंगी तो बस सेवा नियमित रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed