{"_id":"6a1898652bb08481e006215e","slug":"the-movement-demanding-the-widening-of-nh-34-intensified-with-public-representatives-coming-out-in-support-hamirpur-news-c-223-1-ham1013-140649-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: एनएच-34 के चौड़ीकरण की मांग के लिए आंदोलन तेज, समर्थन में उतरे जनप्रतिनिधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: एनएच-34 के चौड़ीकरण की मांग के लिए आंदोलन तेज, समर्थन में उतरे जनप्रतिनिधि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हमीरपुर/भरुआ सुमेरपुर। कानपुर-सागर नेशनल हाईवे-34 के चौड़ीकरण और डिवाइडर निर्माण की मांग को लेकर जनआंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। बढ़ते सड़क हादसों और लगातार हो रही मौतों को देखते हुए अब यह मुद्दा राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर प्रमुखता से उठाया जा रहा है। सर्वदलीय संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने अलग-अलग स्तर पर ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है।
हमीरपुर में अखंड परमधाम आश्रम मुक्तानगर में एक प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि भारी यातायात और तेज रफ्तार वाहनों के कारण एनएच-34 पर रोजाना हादसे हो रहे हैं। ज्ञापन में हाईवे का चौड़ीकरण कराने और बीच में डिवाइडर का निर्माण कराने की मांग की। कहा गया कि यह मांग केवल यातायात सुविधा का मुद्दा नहीं बल्कि क्षेत्र के विकास, व्यापार और जनसुरक्षा से जुड़ा विषय है।
प्रतिनिधिमंडल ने कलक्ट्रेट में हाल ही में किए गए प्रदर्शन और उस पर जिला प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाई की भी जानकारी आयोग अध्यक्ष को दी। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि एनएच-34 की समस्या लंबे समय से बनी हुई है और इसके समाधान के लिए जनआंदोलन आगे भी जारी रहेगा। आयोग अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने आश्वासन दिया कि वह इस संबंध में सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र भेजेंगी। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह शिवाजी, मंडल अध्यक्ष रणबीर सिंह लाला, समाजसेवी देव सिंह, अशोक निषाद गुरु, प्रकाश निगम, भानू निषाद, बुंदेलखंड नव निर्माण सेना प्रमुख विनय तिवारी, अमन धुरिया समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
इसी क्रम में भरुआ सुमेरपुर में एनएच-34 को लेकर चल रहा आंदोलन और तेज हो गया है। हाईवे पर डिवाइडर निर्माण और आंदोलनकारियों पर दर्ज मामलों को वापस लेने की मांग को लेकर विभिन्न संगठनों और राजनीतिक दलों का समर्थन भी सामने आने लगा है। गुरुवार को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री कुंवर बादशाह सिंह कस्बे पहुंचे जहां उन्होंने अभय प्रताप सिंह से मिलकर आंदोलन की स्थिति की जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि वे केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री से मिलकर हाईवे की वास्तविक स्थिति से अवगत कराएंगे और डिवाइडर निर्माण की मांग को प्रमुखता से उठाएंगे। अभय प्रताप ने कहा कि जल्द ही ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन और व्यापक किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से कार्रवाई वापस लेने की भी मांग दोहराई। मौके पर सपा नेता नंदकिशोर शिवहरे, कुलदीप शुक्ला समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Trending Videos