सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The body of an elderly man missing for 24 hours was found in a pond.

Hamirpur News: 24 घंटे से लापता वृद्ध का शव तालाब में मिला

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
The body of an elderly man missing for 24 hours was found in a pond.
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। कस्बा चरखारी में 24 घंटे से लापता वृद्ध का शव गुरुवार को गोताखोरों ने ऐतिहासिक मलखान सागर तालाब में खोल निकाला। तालाब किनारे वृद्ध की मोपेड, कपड़े और मोबाइल रखा मिला था। बकरीद पर्व के दिन वृद्ध की मौत से त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं।
Trending Videos


कस्बा चरखारी के मोहल्ला नवादा निवासी अब्दुल रऊफ (70) बुधवार की सुबह करीब दस बजे तालाब में नहाने जाने की बात कहकर घर से निकले थे। देर शाम तक उनके घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इस पर मलखान सागर तालाब के किनारे अब्दुल रऊफ की मोपेड, कपड़े, चप्पल व मोबाइल रखा मिला। तब परिजनों को नहाने के दौरान वृद्ध के तालाब में डूबने की आशंका हुई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर तलाश शुरू कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह दस बजे वृद्ध का शव तालाब में मिला। बेटे मंजूर खान ने बताया कि पिता नहाने के लिए तालाब के पास गए थे। कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह का कहना है कि गोताखोरों की मदद से शव को बरामद किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed