सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Roads in the Rath Assembly constituency will be repaired with one crore rupees.

Hamirpur News: एक करोड़ रुपये से दुरुस्त होंगी राठ विधानसभा क्षेत्र की सड़कें

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Roads in the Rath Assembly constituency will be repaired with one crore rupees.
विज्ञापन
हमीरपुर। राठ विधानसभा क्षेत्र की जर्जर सड़कों का जल्द ही करीब 1.04 करोड़ रुपये से कायाकल्प किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) को क्षेत्र की प्रमुख सड़कों पर पैच मरम्मत कराने की शासन से स्वीकृति मिल गई है। इसके लिए विभाग ने निविदाएं जारी कर दी हैं। टेंडर प्रक्रिया के बाद मरम्मत कार्य शुरू कराया जाएगा।
Trending Videos



लोनिवि खंड-2 के अधिशासी अभियंता दृगपाल वर्मा ने बताया कि सरीला, गोहांड, मुस्करा और राठ क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी प्रमुख जिला मार्गों एवं राज्य मार्गों की मरम्मत कराई जाएगी। क्षेत्र की खराब सड़कों को दुरुस्त करने के लिए पूर्व में प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया था जिसे मंजूरी मिल चुकी है। विभाग के अनुसार सात माह के भीतर सभी स्वीकृत मार्गों पर कार्य पूरा कर लिया जाएगा। सड़कें दुरुस्त होने से लगभग पांच लाख आबादी को आवागमन में राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed