सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The district hospital lift stopped working after a power outage, leaving a couple and their child stranded.

Hamirpur News: बिजली गुल होते ही थमी जिला अस्पताल की लिफ्ट, मासूम समेत दंपती फंसे

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
The district hospital lift stopped working after a power outage, leaving a couple and their child stranded.
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला अस्पताल में सोमवार सुबह बिजली आपूर्ति बाधित होते ही पुरुष अस्पताल की लिफ्ट बीच में रुक गई। इससे मासूम बच्ची समेत दंपती लिफ्ट में फंस गए। लिफ्ट में अंधेरा होने से बच्ची घबरा गई और रोने लगी। परिजनों के अनुसार वह करीब 15 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे। वहीं अस्पताल प्रशासन का कहना है कि जनरेटर चालू होने के बाद पांच मिनट के भीतर सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया।


शहर के अमन शहीद निवासी अमर अपनी बीमार बच्ची को दिखाने पत्नी के साथ जिला अस्पताल पहुंचे थे। बच्ची की नाक से खून आने की शिकायत थी। ओपीडी जाने के लिए उन्होंने पुरुष अस्पताल की लिफ्ट का सहारा लिया। इसी दौरान अचानक बिजली चली गई और लिफ्ट बीच मंजिल पर रुक गई। लिफ्ट में अंधेरा छा जाने से परिवार घबरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर ने मोबाइल फोन से अपने भाई समर को सूचना दी। समर जिला अस्पताल पहुंचे और मदद के लिए कर्मचारियों व अधिकारियों की तलाश की। उनका आरोप है कि काफी देर तक कोई जिम्मेदार मौके पर नहीं पहुंचा। इस दौरान दंपती और बच्ची लिफ्ट में फंसे रहे। बाद में जनरेटर चालू होने पर लिफ्ट दोबारा संचालित हुई और तीनों को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
Trending Videos


मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरएस प्रजापति ने बताया कि बिजली आपूर्ति बाधित होने से लिफ्ट कुछ देर के लिए रुकी थी। जनरेटर चालू होने के बाद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। उन्होंने बताया कि लिफ्ट में ऑटोमेटिक रेस्क्यू डिवाइस लगी है और इमरजेंसी अलार्म समेत सभी सुरक्षा व्यवस्थाएं कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed