{"_id":"6a1decff25102784980b988b","slug":"sp-protests-against-inflation-fertilizer-crisis-and-paper-leak-clashes-with-police-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-178405-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: महंगाई, खाद संकट और पेपर लीक के खिलाफ सपा का हल्लाबोल, पुलिस से हुई नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: महंगाई, खाद संकट और पेपर लीक के खिलाफ सपा का हल्लाबोल, पुलिस से हुई नोकझोंक
विज्ञापन
महंगाई को लेकर प्रदर्शन करते सपा पदाधिकारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डीएम कार्यालय के बाहर पुलिस के रोकने पर हुई नोकझोंक
कलक्ट्रेट परिसर में अपर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
महराजगंज। बढ़ती महंगाई, खाद संकट, बिजली कटौती, पेपर लीक और कानून-व्यवस्था के मुद्दों को लेकर सोमवार को समाजवादी पार्टी ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय से कलक्ट्रेट तक जुलूस निकालते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जनसमस्याओं के समाधान की मांग उठाई।
प्रदर्शन के दौरान डीएम कार्यालय के बाहर पुलिस ने कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोक दिया। जिससे कुछ देर के लिए पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक की स्थिति भी बन गई। बाद में प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को संबोधित आठ सूत्रीय ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सपा जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। लगातार बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। वहीं किसानों को खाद की कमी और कालाबाजारी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार हो रहे पेपर लीक से युवाओं का भविष्य संकट में पड़ गया है और सरकार इस पर प्रभावी कार्रवाई करने में नाकाम रही है।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि से आम जनता परेशान है। वहीं अघोषित बिजली कटौती और बढ़े हुए बिजली बिलों ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। कार्यकर्ताओं ने मांग किया कि किसानों को समय पर खाद और बीज उपलब्ध कराया जाए तथा तथा जमाखोरी और कालाबाजारी पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
ज्ञापन में डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने, खाद संकट दूर करने, बिजली दरों में वृद्धि वापस लेने तथा अघोषित कटौती पर रोक लगाने की मांग की गई। इसके अलावा पेपर लीक के दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई, आरक्षण व्यवस्था की सुरक्षा तथा पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग उठाई गई।
सपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जनहित के मुद्दों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो पार्टी सड़क से लेकर सदन तक व्यापक आंदोलन चलाने के लिए बाध्य होगी। प्रदर्शन में पूर्व विधायक श्रीपति आजाद, जिला महासचिव समसुद्दीन अली, कृष्णभान सिंह सैंथवार, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव उर्फ लाला यादव, प्रणय गौतम, निरमेश मंगल, बिंद्रेश कनौजिया, मक्खू प्रसाद, छात्र सभा जिला अध्यक्ष यज्ञदत्त पासवान, अर्जुन यादव, नौशाद आलम, विक्रम यादव, अतुल पटेल, हरेन्द्र कृष्ण त्रिपाठी, संतोष कृष्ण त्रिपाठी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Trending Videos