सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Contract doctors will fill 50 percent of the vacant posts.

Mainpuri News: 50 प्रतिशत रिक्त पदों की संविदा डॉक्टर करेंगे पूर्ति

संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Fri, 12 Jun 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Contract doctors will fill 50 percent of the vacant posts.
विज्ञापन
मैनपुरी। शासन ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए डॉक्टरों के रिक्त चल रहे पदोंं के सापेक्ष संविदा डॉक्टरों की तैनाती का निर्णय लिया है। इससे जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में भी सुधार की उम्मीद बढ़ी है। जिले में चिकित्सकों के 50 प्रतिशत से अधिक पद रिक्त चल रहे हैं।

जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की बात करें तो 57 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 10 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का संचालन हो रहा है। यहां डॉक्टरों के 179 पद सृजित हैं। इनमें स्थायी डॉक्टरों की बात करें तो 39 की तैनाती है जबकि 52 डॉक्टर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना के तहत संविदा पर कार्य कर रहे हैं। इस प्रकार करीब 50 प्रतिशत डॉक्टरों के पद रिक्त चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन की ओर से स्वास्थ्य विभाग में रिक्त चल रहे डॉक्टरों के पद पर संविदा डॉक्टरों की तैनाती का निर्णय लिया गया है। इससे जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा। इस संबंध में सीएमओ से रिक्त पदों की जानकारी मांगी गई है। उम्मीद है कि छह महीने के अंदर रिक्त पदों पर संविदा डॉक्टरों की तैनाती की जाए।
विज्ञापन

---
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बने हैं प्रसव केंद्र
जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की बात करें तो पता चलता है कि 53 स्वास्थ्य केंद्र ग्रामीण अंचल में संचालित हो रहे हैं। इनमें से एक पर भी डॉक्टर की तैनाती नहीं है। वहीं चार नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी संचालित हो रहे हैं। इन पर एनएचएम के तहत संविदा डॉक्टर कार्य कर रहे हैं। ग्रामीण अंचल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केवल प्रसव केंद्र बने हुए हैं। यहां एएनएम सामान्य प्रसव तो करा रही हैं लेकिन इसके अतिरिक्त आने वाले मरीजों के लिए काेई उपचार की व्यवस्था नहीं है।
---
जिला अस्पताल में 27 के सापेक्ष मात्र 13 डॉक्टरों की तैनाती
महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ की हड्डी है। यहां भी 50 प्रतिशत से अधिक पद रिक्त चल रहे हैं। इसके चलते कई विभाग बंद चल रहे हैं। हृदय रोग विभाग में 12 साल से विशेषज्ञ डॉक्टर की तैनाती नहीं है। चार साल से त्वचा रोग विभाग भी खाली है। यहां भी विशेषज्ञ डॉक्टर की तैनाती नहीं है। सौ शैया मातृ एवं शिशु अस्पताल का भी यही हाल है। यहां 15 पदों के सापेक्ष आठ डॉक्टरों की तैनाती है। इनमें से एक जिला अस्पताल से संबद्ध हैं।
---
जिले के अस्पताल एक नजर में
1 जिला अस्पताल
1 सौ शैया मातृ एवं शिशु अस्पताल
10 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
57 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
---
समय-समय पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत डॉक्टरों की संविदा पर तैनाती की जा रही है। शासन की ओर से रिक्त पदों की जानकारी मांगी गई है। रिक्त पदों की जानकारी शासन को भेजी जा रही है। संविदा पर डॉक्टर मिलेंगे तो निश्चित ही स्वास्थ्य सेवाओं का सुधार होगा। -डॉ. आरसी गुप्ता, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed