सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Farmer run over by truck while returning home after inspecting crops; dies.

Mainpuri News: फसल देखने के बाद घर लौट रहे किसान को ट्रक ने रौंदा, मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Fri, 12 Jun 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Farmer run over by truck while returning home after inspecting crops; dies.
फोटो 23 ब्रजमोहन सिंह का फाइल फोटो
विज्ञापन
औंछा। थाना क्षेत्र स्थित पैतृक गांव बल्लमपुर में फसल देखने के बाद शहर स्थित आवास पर लौट रहे किसान को ट्रक ने रौंद दिया। गंभीर हालत में परिजन पीजीआई सैफई ले गए। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद थाना सैफई पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया।

कस्बा के गांव बल्लमपुर निवासी 50 वर्षीय किसान ब्रजमोहन सिंह वर्तमान में सदर कोतवाली क्षेत्र में आगरा रोड जीआईसी इंटर कॉलेज के सामने मकान बना कर रह रहे थे। वह गांव में की गई मक्का की फसल को देखने के लिए गए थे। शुक्रवार सुबह वह गांव से शहर स्थित आवास पर आ रहे थे। मैनपुरी रोड पर मार्ग से गुजर रहे ट्रक ने चपेट में ले लिया। हादसे में ब्रजमोहन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय पुलिस ने घायल को सीएचसी घिरोर में भर्ती कराया। वहां से पीजीआई सैफई रेफर कर दिया गया। पीजीआई में इलाज के दौरान ब्रजमोहन ने दम तोड़ दिया। सैफई पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस ने टक्कर मारने वाले ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed