सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   The morning Red Team caught three people stealing electricity.

Mainpuri News: मॉर्निंग रेड टीम ने तीन लोग बिजली चोरी करते पकड़े

संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Fri, 12 Jun 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
The morning Red Team caught three people stealing electricity.
फोटो 22 शहर के आगरा रोड पर मॉनिंग रेड के दौरान सीढ़ी लगाकर जांच करती बिजली विभाग की टीम। संवाद - फोटो : टूंडला के रामपुर में आंधी में टूटकर मृतक के घर के टिका ​विद्युत खंबे को घटना के बाद देखते लोग संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। अधीक्षण अभियंता मुकेश कुमार के निर्देशानुसार विद्युत चोरी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। विद्युत विभाग और विजिलेंस की संयुक्त टीमें मॉर्निंग रेड के तहत कार्रवाई कर रही हैं। शुक्रवार की सुबह उपखंड अधिकारी धनवीर नागर के नेतृत्व में ज्योंति रोड उपकेंद्र के अंतर्गत कार्रवाई की गई। इस दौरान तीन स्थानीय निवासियों को सीधे अवैध रूप से विद्युत चोरी करते हुए मौके पर पकड़ा गया। विभाग ने तीनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जुर्माने की कार्रवाई की है।

विद्युत विभाग को पिछले कुछ दिनों से आगरा रोड क्षेत्र में बड़े पैमाने पर लाइन लॉस और अवैध रूप से बिजली इस्तेमाल किए जाने की शिकायतें मिल रहीं थीं। इन सूचनाओं को गंभीरता से लेते हुए एसडीओ धनवीर नागर ने जेई शिवेंद्र कुमार और विजिलेंस दल के साथ मिलकर एक गोपनीय रणनीति तैयार की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह जब लोग सोकर उठ ही रहे थे तभी टीम ने आगरा रोड पर मस्जिद के पास संदिग्ध ठिकानों पर अचानक चेकिंग की। इससे बिजली चोरों में हड़कंप मच गया और कई लोग अपने अवैध कनेक्शन हटाने की कोशिश करने लगे। इस दौरान तीन लोगों को सीधे कटिया डालकर बिजली चोरी करते पकड़ा गया।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता मुकेश कुमार ने चेतावनी दी कि क्षेत्र में लाइन लॉस को कम करने और ईमानदार उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मॉर्निंग रेड अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
----------
नगला दखली में पांच किलोवाट की चोरी करते पकड़ा
बिछवां थाना क्षेत्र के गांव नगला दखली में विजिलेंस टीम मैनपुरी ने छापा मारा। इस दौरान गांव निवासी अविनेंद्र को कटिया डालकर पांच किलोवाट की बिजली चोरी करते पकड़ा गया। कार्रवाई के दौरान उप खंड अधिकारी पीयूष शुक्ला, जेई अनिल कुमार, प्रभारी उपनिरीक्षक रतन सिंह, कांस्टेबल प्रेमचंद्र, श्याम कुमार, विपिन कुमार, ओमवीर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed