सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   For not getting two lakh cash and a Bullet in dowry, she was thrown out of the house, FIR was lodged

Sonebhadra News: दहेज में दो लाख नकद और बुलेट न मिलने पर घर से निकाला, प्राथमिकी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 10:19 PM IST
विज्ञापन
For not getting two lakh cash and a Bullet in dowry, she was thrown out of the house, FIR was lodged
विज्ञापन
बभनी थाना क्षेत्र के अरझट की रहने वाली सरोज ने ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। दावा किया है कि दहेज में दो लाख नकद और बुलेट बाइक की मांग पूरी न होने पर मार्च 2025 में घर से निकाल दिया गया।
Trending Videos

पिता-रिश्तेदारों ने इसके लिए ससुरालियों से बात भी की लेकिन वह कुछ भी सुनने को तैयार नहीं हुए। न्यायालय के आदेश पर बभनी पुलिस ने पति सहित पांच के खिलाफ मंगलवार की शाम प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में पीड़िता ने बताया है कि 18 जनवरी 2025 को उसकी शादी ओबरा थाना क्षेत्र के गजरानगर तनहटवां टोला निवासी नवीन ज्योति से हुई थी। शादी के बाद जैसे ही वह विदा होकर ससुराल पहुंची। एक-दो दिन से ही उसे दहेज के लिए पति नवीन ज्योति, ससुर कामता प्रसाद, सास कमला देवी, ननद दीपू ज्योति और ननदोई सुनील भारती ताना मारने लगे और तरह-तरह से प्रताड़ित करने लगे। दो लाख नकद और बुलेट बाइक की मांग पूरी न होने पर महज ढाई माह बाद नौ मार्च 2025 को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। उसके पिता ने कई बार सुलह-समझौते की कोशिश की। रिश्तेदारों ने भी जाकर पंचायत की लेकिन आरोपी किसी की बात सुनने को तैयार नहीं हुए। प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव के मुताबिक प्राथमिकी दर्ज कर जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed