सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   People are troubled by dust and insects in Adibadri.

Chamoli News: आदिबदरी में धूलि कीड़े कीड़े से लोग परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 29 May 2026 04:45 PM IST
विज्ञापन
People are troubled by dust and insects in Adibadri.
विज्ञापन
आदिबदरी। क्षेत्र में इन दिनों धूलि कीड़े लोगों के चेहरे और आंखों के पास उड़कर बेचैन कर रहे हैं। बुजुर्ग ज्ञानानंद और रामचंद्र कुंवर ने बताया कि पहले ये कीड़े गंदगी में दिखते थे। मगर इतनी संख्या में इन्हें कभी नहीं देखा गया। आदिबदरी आयुर्वेदिक चिकित्सालय के चिकित्साधिकारी चंद्रमोहन ने इन्हें आई नैट्स कहा। उन्होंने बताया कि ये पसीने, आंसुओं और त्वचा के तेल से आकर्षित होते हैं। इससे उनकी आंखों और चेहरे में एलर्जी हो सकती है। डॉ. चंद्रमोहन ने आंखों की सुरक्षा के लिए चश्मा पहनने और रासायनिक धुंध के उपयोग की सलाह दी। आदिबदरी और भलसों के प्रधानों ने स्वास्थ्य विभाग से फॉगिंग की मांग की। संवाद
Trending Videos



फोटो
दो माह भी नहीं टिका मरम्मत कार्य
कर्णप्रयाग। नैनीताल हाईवे पर सुभाषनगर में एनएच के कॉजवे पर किया गया मरम्मत कार्य दो माह भी नहीं टिक पाया। स्थिति यह है कि बीते मार्च माह में एनएच रुद्रप्रयाग ने यहां इन कॉजवे की मरम्मत की थी लेकिन दो माह में ही यहां गड्ढे हो गए। अनूप चौहान ने बताया कि सुभाषनगर में एनएच पर गड्ढे हो गए हैं। इन गड्ढों में कई बार दोपहिया वाहन सवार गिरकर चोटिल हो गए हैं। वहीं एनएच के एई केके उनियाल ने बताया कि मामले को दिखवाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed