सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Emphasis on improving health data management

Pauri News: स्वास्थ्य डेटा प्रबंधन सुधारने पर जोर

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sat, 06 Jun 2026 04:33 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on improving health data management
विज्ञापन
सीबीएचआई की उप निदेशक ने किया सीएचसी का निरीक्षण
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
देवप्रयाग। केंद्रीय स्वास्थ्य सूचना ब्यूरो (सीबीएचआई), केंद्र सरकार की उप निदेशक दीक्षा सचदेवा ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं और डेटा प्रबंधन की स्थिति का जायजा लेने के लिए सीएचसी हिंडोलाखाल और देवप्रयाग का निरीक्षण किया। उन्होंने बीमारियों और महामारी की समय रहते पहचान व नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य निगरानी एवं सर्विलांस प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए।
उन्होंने दोनों केंद्रों में दर्ज स्वास्थ्य आंकड़ों और सीबीएचआई को भेजी जाने वाली रिपोर्टों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि डेटा प्रबंधन में सुधार से नीति निर्माण को मजबूती मिलती है और आम लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर ढंग से पहुंचाई जा सकती हैं। सीएचसी हिंडोलाखाल में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कोमल प्रताप सिंह और मेडिकल ऑफिसर डॉ. शिवानी रयाल ने डेटा फीडिंग को शत-प्रतिशत त्रुटिरहित बनाने पर जोर दिया। इसके बाद उन्होंने सीएचसी देवप्रयाग में चिकित्सा अधिकारी डॉ. हिमांशु भट्ट, मेडिकल ऑफिसर डॉ. खिल्ली तथा अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के साथ सर्विलांस व्यवस्था को प्रभावी बनाने पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने टीम भावना के साथ दूरस्थ क्षेत्रों तक स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पारदर्शी और प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed