सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   People's teeth were examined in the camp

Pauri News: शिविर में लोगों के दांतों की जांच की

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sat, 06 Jun 2026 04:12 PM IST
विज्ञापन
People's teeth were examined in the camp
विज्ञापन
श्रीनगर। अवकाश प्राप्त कर्मचारी विकास संगठन सभागार में रामचन्द्र ऑरो डेंटल क्लिनिक एवं इम्प्लांट सेंटर के संचालक डॉ. केके गुप्ता के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य एवं दंत परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में संगठन के सदस्यों ने वरिष्ठ नागरिकों के दांतों का परीक्षण किया। डॉ. गुप्ता ने बताया कि नियमित दंत परीक्षण से रोगों का प्रारंभिक अवस्था में ही पता चल जाए तो समय रहते उपचार संभव हो पाता है। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष रियायत एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही। दंत चिकित्सक डॉ. पूजा ने आवश्यक परामर्श दिया। संगठन के सचिव दीनबंधु सिंह चौहान ने डॉ. गुप्ता का आभार जताया। मौके पर राजाराम जोशी, संगठन के अध्यक्ष सुरेश चंद्र मैठाणी, पूर्व अध्यक्ष पीसी नौडियाल आदि मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed