{"_id":"6a198a239ef4e69c070f4bb8","slug":"video-delegation-from-bengaluru-engaged-in-a-question-and-answer-session-with-the-children-2026-05-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: बेंगलुरु से आए प्रतिनिधिमंडल ने बच्चों से किए सवाल जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: बेंगलुरु से आए प्रतिनिधिमंडल ने बच्चों से किए सवाल जवाब
राजकीय प्राथमिक पाठशाला प्रेमनगर बच्चों के लिए गौतम बुक सेलर पांवटा साहिब के मालिक ने वर्कबुक और लेखन सामग्री उपहार स्वरूप भेंट की। वर्कबुक सीबीएसई सिलेबस के पैटर्न पर आधारित है जो बच्चों के लिए सहायक सामग्री के रूप में उपलब्ध रहेगी। यही नहीं बच्चों को इंग्लिश ग्रामर, हिंदी व्याकरण और सामान्य ज्ञान की किताबें, पेंसिल और शॉपनर भी उपलब्ध करवाए गए। यह सामग्री बेंगलुरु से आए प्रतिनिधि मंडल की ओर से प्रदान की गई। उन्होंने बच्चों से कई सवाल जवाब किए और अपनी तरफ से बच्चों को शुभ संदेश प्रदान किया। पाठशाला के बच्चों की प्रतिभा देखकर वह लोग बहुत प्रभावित हुए । बेंगलुरु से आए लोगों ने विद्यालय में बच्चों के लिए उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालय में इतनी अच्छी सुविधाएं बेंगलुरु जैसे शहरों में भी उपलब्ध नहीं है। अध्यापिका सृष्टि शर्मा ने बच्चों के लिए आयोजित हो रही गतिविधियों से परिचित करवाया। विद्यालय के कक्षा कक्ष को देखकर प्रतिनिधिमंडल बहुत प्रभावित हुआ। पाठशाला के प्रभारी मायाराम शर्मा ने बेंगलुरु से आई हुई महिलाओं और बच्चों के प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया और गौतम बुक सेलर पांवटा साहिब का बच्चों को वर्कबुक और लेखन सामग्री उपलब्ध करवाने के लिए धन्यवाद प्रकट किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।