{"_id":"6a199edfd3610321ab0273d1","slug":"video-youth-suspected-of-jumping-from-ganga-bridge-in-ghazipur-2026-05-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर में गंगा पुल से युवक के छलांग लगाने की आशंका, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर में गंगा पुल से युवक के छलांग लगाने की आशंका, VIDEO
करंडा थाना क्षेत्र के धरम्मरपुर-जमानियां पक्का पुल से शुक्रवार की दोपहर करीब बारह बजे के आस पास एक युवक के गंगा नदी में कूदने की आशंका से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर लावारिस अवस्था में बाइक, बाईक की चाभी और मोबाइल मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 12 बजे के आसपास गंगा पुल पर एक हीरो एक्सट्रीम बाइक और मोबाइल लावारिस हालत में पड़ा मिला। हीरो एक्सट्रीम बाइक और मोबाइल को सुहवल थाना क्षेत्र निवासी विष्णु वर्मा उर्फ गोलू (18) पुत्र नंदा सेठ का बताया जा रहा है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राकेश कुमार ने बताया कि युवक के गंगा में छलांग लगाने की सूचना मिली है। उन्होंने बताया कि युवक बेहद होनहार था और परिवार का इकलौता चिराग था। परिजन पिछले लगभग 25 वर्षों से ननिहाल में मकान बनाकर रह रहे हैं।
बड़सरा चौकी प्रभारी अरुण पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक के गंगा में कूदने की आशंका है, हालांकि अभी उसकी स्पष्ट पहचान की पुष्टि नहीं हो सकी है। एनडीआरएफ को सूचना दे दी गई है और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान जारी है। एनडीआरएफ टीम के पहुंचने की प्रतीक्षा की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।