{"_id":"6a19b290c89bbaa452091a06","slug":"video-kannauj-sub-registrar-arrested-for-accepting-60000-bribe-sadar-tehsil-vigilance-action-taken-2026-05-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: सदर तहसील में 60 हजार की रिश्वत लेते सब-रजिस्ट्रार गिरफ्तार, विजिलेंस की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज: सदर तहसील में 60 हजार की रिश्वत लेते सब-रजिस्ट्रार गिरफ्तार, विजिलेंस की कार्रवाई
सदर तहसील स्थित उप निबंधक कार्यालय में शुक्रवार दोपहर विजिलेंस टीम ने छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। टीम ने 60 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में सब-रजिस्ट्रार और एक निजी कर्मचारी को हिरासत में लिया। कार्रवाई के बाद तहसील परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
विजिलेंस कानपुर के टीम प्रभारी क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि 22 मई 2026 को उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान, कानपुर में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि सदर तहसील के मौजा कंदरौली बांगर स्थित गाटा संख्या 440 और 443 की 14.64 डिसमिल जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए 60 हजार रुपये की मांग की जा रही है।
शिकायत की जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम गठित कर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान उप निबंधक कार्यालय में कार्यरत निजी कर्मचारी जीतेंद्र कुमार कुशवाहा के कब्जे से शिकायतकर्ता द्वारा दिए गए 60 हजार रुपये बरामद किए गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।