युद्धविराम उल्लंघन का आरोप: इस्राइल ने बेरूत पर हमले का दिया आदेश, ताबड़तोड़ हमलों से हिजबुल्ला का खत्मा तय
इस्राइल ने हिजबुल्ला की ओर से लगातार रॉकेट और ड्रोन हमलों के बाद बेरूत के दक्षिणी उपनगरों पर हमले का आदेश दिया। अमेरिका की मंजूरी के बाद सैन्य अभियान का विस्तार किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री काट्ज ने सोमवार को एक संयुक्त बयान जारी किया। इसमें कहा गया है कि उन्होंने सेना को बेरूत के दक्षिणी उपनगरों पर हमला करने का आदेश दिया है। बयान के अनुसार, यह आदेश लेबनान में हिजबुल्ला की ओर से बार-बार युद्धविराम उल्लंघन के बाद दिया गया था, जिसमें उत्तरी इस्राइली शहरों को निशाना बनाकर रॉकेट और ड्रोन हमले शामिल थे।
यह कदम कब उठाया गया है?
इस्राइल के चैनल 12 न्यूज ने बताया कि यह कदम तब उठाया गया जब संयुक्त राज्य अमेरिका ने लेबनान में सैन्य गतिविधि का विस्तार करने के लिए इस्राइल के अनुरोधों को मंजूरी दे दी, जिससे देश के दक्षिण पर शुरुआती ध्यान केंद्रित करने के बजाय राजधानी शहर में हवाई हमले भी शामिल हो गए। इस बीच, लेबनान की संसद के अध्यक्ष नबीह बेरी ने रविवार को कहा कि हिजबुल्ला एक व्यापक और तत्काल युद्धविराम के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने इस्राइल को अपने सैन्य अभियान रोकने के लिए मजबूर करने के प्रयासों का आह्वान किया। यह जानकारी लेबनान की राष्ट्रीय समाचार एजेंसी ने यह जानकारी दी।
यह भी पढ़ें- Oil Tanker: यूक्रेन युद्ध के बीच रूस को झटका; फ्रांसीसी कमांडो ने पकड़ा प्रतिबंधित तेल टैंकर, जानें सबकुछ
'युद्धविराम पर प्रतिरोध के रुख में नहीं
बेरी ने कहा कि संघर्ष 'युद्धविराम पर प्रतिरोध के रुख में नहीं है', बल्कि लेबनान में इस्राइली सैन्य अभियानों के जारी रहने में है, जिसके कारण हजारों लेबनानी नागरिक विस्थापित हो गए हैं। वहीं, विभिन्न क्षेत्रों में गांवों और घरों को ध्वस्त किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि संघर्ष को कम करने के किसी भी प्रयास के लिए वास्तविक गारंटी की आवश्यकता है, जो इस्राइल को अपने हमलों को पूरी तरह से रोकने के लिए बाध्य करे।
वहीं, आईडीएफ ने रविवार को कहा कि उसने दक्षिणी लेबनान में ब्यूफोर्ट रिज और वादी अल-सलूकी क्षेत्रों में प्रवेश करने के बाद ब्यूफोर्ट कैसल पर कब्जा कर लिया है। आईडीएफ के अनुसार, इस अभियान का उद्देश्य ब्यूफोर्ट रिज और वादी अल-सलूकी क्षेत्र पर परिचालन नियंत्रण स्थापित करना और साथ ही इस क्षेत्र में हिजबुल्ला की क्षमताओं को कमजोर करना है।
यह भी पढ़ें- Sri Lanka: श्रीलंका में धार्मिक उत्सव के दौरान बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक ने भीड़ को कुचला; 6 की मौत, कई घायल
घुसपैठ बढ़ाने का निर्देश दिया
आईडीएफ के अनुसार, हिजबुल्ला ने ब्यूफोर्ट रिज से सैन्य और युद्धक गतिविधियों का निर्देशन किया। उस क्षेत्र से कई हमले किए। प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने यह भी कहा कि उन्होंने आईडीएफ को लेबनान में अपनी घुसपैठ बढ़ाने का निर्देश दिया है। सोमवार को इससे पहले, दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्ला द्वारा दागे गए एक विस्फोटक ड्रोन हमले में एक इस्राइली कमांडो यूनिट का एक सैनिक मारा गया। योहमोर गांव में तीन अन्य इस्राइली सैनिक घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर है।
इस्राइली रक्षा बलों ने कहा कि सोमवार की सुबह भर हिजबुल्ला ने उत्तरी इस्राइली की ओर रॉकेट और ड्रोन दागे, जिनमें से कुछ को सफलतापूर्वक रोक दिया गया और अन्य खुले इलाकों में गिरे, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। इस्राइली सेना ने यह भी कहा कि उसने उस लॉन्चर को नष्ट कर दिया है, जिससे हिजबुल्ला ने रविवार रात पूर्वोत्तर इस्राइली के शहर तिबेरियास की ओर रॉकेट दागे थे। इस घटना में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।