एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

चलती अॅाटो से युवती को फेंका

Gurgaon Updated Tue, 15 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

गुड़गांव। शीतला माता रोड पर सेलीब्रेशन बैंक्वेट हाल के सामने चलती ऑटो से एक युवती को फेंकने की घटना सामने आई है। एक विधायक की सक्रियता के बाद मौके पर पहुंची महिला पुलिस पीसीआर ने घायल युवती को एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बादली के विधायक नरेश शर्मा ने पुलिस कंट्रोल रूम व महिला हेल्पलाइन पर फोन कर करीब ढाई बजे जानकारी दी कि एक चलती ऑटो से कुछ लोग एक युवती को फेंक कर फरार हो गए। सूचना के करीब 25 मिनट बाद पहुंची महिला पीसीआर 51 ने उक्त युवती को घायल अवस्था में एक निजी अस्पताल में पहुंचाया। जहां उपचार के बाद उसे सेक्टर पांच के थाने ले जाया गया। पूछताछ में उसने बताया कि पालम विहार क्षेत्र में रहने वाली एक अन्य युवती ने उसे चलती अॅाटो से फेंक दिया। उसका पैसा उस पर बकाया था। पैसे मांगने पर उसने बाहर ढकेल दिया। उस ऑटो में उस महिला के अलावा भी एक महिला बैठी थी। सेक्टर पांच थाना पुलिस ने छानबीन में पाया कि अॅाटो में सवार तीनों युवतियां देह व्यापार से जुड़ी हैं। पैसे के लेन-देन को लेकर उनके बीच विवाद चल रहा है।
पुलिस ने मामले को शांत करने के लिए उनकालेन-देन थाने में सुलटा दिया। पुलिस ने बताया कि रोमा (बदला हुआ नाम) सुबह पालम विहार से 300 रुपये में एक अॅाटो लेकर निकली थी। इसके बाद अपनी एक पुरानी सहेली मोना (बदला हुआ नाम) को उसकी दोस्त के साथ ऑटो में बैठा लिया। जानकारी के अनुसार तीनों शराब के नशे में थीं। इसी बीच पुराने लेन-देन पर विवाद हो गया। जिसके बाद चलती ऑटो से रोमा ने मोना को धक्का दे दिया। डीसीपी वेस्ट एस पी सिंह ने बताया कि इनमें से दो युवतियां एक साथ रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें