एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सराज में कांग्रेस को मिली हार पर मंथन

Mandi Updated Mon, 31 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पंडोह (मंडी)। सराज कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की बैठक पंडोह में आयोजित की गई। बैठक में कांग्रेस प्रत्याशी तारा ठाकुर की हार पर मंथन किया गया। इसमें कार्यकर्ताओं ने चुनाव में मिली हार के लिए भितरघात करने वालों को जिम्मेदार ठहराया। कार्यकर्ताओं ने सराज कांग्रेस की नई कार्यकारिणी बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि कुछ कांग्रेसियों ने हरी टोपी पहन कर भाजपा के पक्ष में प्रचार किया। ऐसे लोगों के प्रति कार्यकर्ताओं में भारी रोष दिखा। कार्यकर्ताओं का कहना है कि सराज में कांग्रेस की जीत निश्चित थी, लेकिन काली भेड़ों ने चुनाव में भाजपा का साथ दिया, जिससे कांग्रेस प्रत्याशी तारा ठाकुर को हार का सामना करना पड़ा। बैठक में कार्यकर्ताओं ने सराज में तारा ठाकुर के नेतृत्व में ही कार्य करने व सहयोग देने के लिए प्रस्ताव पास किया और नई कार्यकारिणी में अधिकतर युवाओं को अधिमान देने की मांग की है।
इसमें नई सराज मंडल कार्यकारिणी बनाने और पुराने मंडल अध्यक्ष व उसकी कार्यकारिणी को भंग करने का भी प्रस्ताव पास किया गया। तारा ठाकुर ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया और कहा कि सराज में अब भी एकजुट होकर वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में कार्य करें। हम सभी मिलकर सराज के विकास को एक नई दिशा देंगे। इस मौके पर पूर्व विधायक पंडित शिव लाल ने भी संबोधित किया। बैठक में बीडीसी अध्यक्ष खेम सिंह, दलीप सिंह, जवाहर वर्मा, जसी देवी, नारद ठाकुर, मनी राम, जगदीश ठाकुर, चंद्रमणी, लाल सिंह, हेम सिंह वर्मा, डीडी ठाकुर, भीम सिंह, लालमन, केवलू राम, देवी सिंह चौहान व शेष राम मंडयाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें