एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

गौशाला में काम कर रही महिला को चुनरी से बांधा

Mandi Updated Mon, 09 Sep 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में एक के बाद एक नकाबपोशों के हमलों से लोग दहशत में हैं। पैहड़ पंचायत के कौंसल गांव में शनिवार शाम एक महिला पर गौशाला में एक व्यक्ति ने हमला कर दिया और महिला के पैरों और गले को चुनरी से बांध दिया। महिला के पति की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पैहड़ पंचायत के कौंसल गांव की महिला सुनीता देवी पत्नी रोशन लाल गत शनिवार शाम को अपनी गौशाला में कार्य कर रही थी। इस दौरान अचानक कोई व्यक्ति आया और उसने महिला के पांवों और गले को दुपट्टे से बांध दिया। महिला के पति रोशन लाल ने बताया कि उसकी मां उर्मिला देवी और बेटा नत्था सिंह घास लाने गए थे। पत्नी सुनीता देवी गौशाला में कार्य कर रही थी। जैसे ही मां और बेटा घास लेकर आए तो उन्होंने देखा कि सुनीता देवी का मोबाइल गौशाला के बाहर गिरा पड़ा था तथा सुनीता को भीतर किसी ने चुनरी से बांध रखा था। इसकी सूचना धर्मपुर चौकी पुलिस को दी गई। धर्मपुर पुलिस चौकी प्रभारी नसीब सिंह के नेतृत्व में पुलिस दल ने भी मौके पर मुआयना किया। दूसरी तरफ ग्रामीणों ने आरोपी समझ लवलीन नाम के व्यक्ति को बुरी तरह से पीट डाला, जोकि धर्मपुर क्षेत्र की बहरी पंचायत के थाती गांव का रहने वाला है और मनाली में होटल में काम करता है। सिंहन में गाड़ी से उतरने के बाद वाया कौंसल पैदल अपने घर आ रहा था कि अचानक कुछ लोगों की चंगुल में फंस गया और लोगों ने उसे ही आरोपी समझ कर उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने लवलीन की तरफ से मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने दोनों का मेडिकल सरकाघाट अस्पताल में करवा दिया है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी सरकाघाट संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस ने दोनों तरफ से मामला दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन की जा रही है। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि वह क्षेत्र में फैल रही अफवाहों से बचें तथा अगर कोई घटना होती है तो इसकी सूचना पुलिस को दें।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें