एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

गरीबों को बांटेंगे 20 लाख के कंबल

Basti Updated Fri, 07 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बस्ती। गरीबों और बेसहारों को शीतलहर और कड़ाके की ठंड से बचाने के लिए शासन ने इस बार स्थानीय स्तर पर कंबल की खरीद करने का जिम्मा करने का निर्णय लिया है। इसके लिए प्रशासन को 20 लाख रुपये के कंबल की खरीदारी करने का अधिकार दिया गया है। प्रशासन ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार कंबल की खरीद स्थानीय स्तर पर करने का निर्देश शासन ने दिया है। कंबल खरीद करने संबंधित निविदा आमंत्रित करने के निर्देश दिए गए हैं। बताया कि शासन ने कंबल की क्वालिटी, वजन, लंबाई और चौड़ाई को निर्धारित कर रखा है। इतना ही नहीं, कंबल में किस ऊन का इस्तेमाल हुआ है, का भी मानक दिया गया है। कंबल पुराने धागा (यार्न) का बना नहीं होना चाहिए। बताया कि कंबल की लंबाई 235 सेंटीमीटर से कम नहीं होगा। चौड़ाई 140 सेंटीमीटर और वजन 2.200 किलोग्राम का होगा। कंबल में कम से कम 70 फीसदी ऊन की मात्रा होनी चाहिए। कंबल का वितरण तहसीलों के माध्यम से राजस्व कर्मचारियों के जरिये नि:शुल्क कराया जाएगा। डीएम एस. मथुशालिनी कहती हैं कि किसी भी व्यक्ति को ठंड से हरहाल में बचाव किया जाएगा। गरीबों को कंबल सहित अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। समस्त एसडीएम और तहसीलदारों को रात्रि में भ्रमण करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें