एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सर्पदंश से गर्भवती महिला ने दम तोड़ा

Basti Updated Sat, 08 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

दुबौलिया। भरुकहवा पंडूलघाट गांव की एक महिला को गुरुवार की रात में जहरीले सांप ने डंस लिया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी राजेश मौर्य की पत्नी सरोज (25) अपने बच्चे के साथ रात में छत पर सो रही थी। रात के करीब 11.30 बजे उसके दाहिने हाथ की उंगली में सांप ने काट लिया। उसे जब आभास हुआ तो वह घबरा गई। कुछ देर बाद सरोज यह जानने के बाद कि सांप ने उसे डंस लिया है, चिल्लाने लगी। उसकी चीख सुनकर परिवार के अन्य लोग दौड़े आए। फौरन उसको कप्तानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। लेकिन चिकित्सक ने स्थिति गंभीर देख फौरन जिला अस्पताल के रेफर कर दिया। परिवार के लोग उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां प्राथमिक इलाज के बाद भी हालत में कोई विशेष सुधार होता न देख डॉक्टर ने गोरखपुर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। घर के लोग उसे मेडिकल लेकर जा ही रहे थे कि नौसड़ के पास उसने दम तोड़ दिया।
----------
आठ माह की थी गर्भवती
सरोज के पेट में आठ माह का गर्भ पल रहा था। परिवार के लोग इस इंतजार में थे कि एक महीने के बाद उनके घर में एक और नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजेगी। लेकिन नीयत को शायद यह मंजूर नहीं था। राजेश की एकमात्र चार वर्षीय संतान भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें