एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सीबीएसई की परीक्षा पहली मार्च से

Basti Updated Wed, 26 Feb 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बस्ती। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षा पहली मार्च से शुरू हो रही है। जिले में परीक्षा के लिए बोर्ड की तरफ से तीन केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर खुुद के बच्चे और सीबीएसई बोर्ड से संचालित अन्य स्कूलों के बच्चे परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीएसई परीक्षा के लिए जिले में केंद्रीय विद्यालय गनेशपुर रोड बस्ती, सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामबाग और जवाहर नवोदय विद्यालय रुधौली को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों पर खुद के विद्यार्थी परीक्षा तो देंगे ही साथ ही जिले में संचालित अन्य सीबीएसई पाठयक्रम के विद्यालयों के परीक्षार्थी भी परीक्षा देंगे। जवाहर नवोदय विद्यालय में तो सिद्धार्थनगर के जवाहर नवोदय विद्यालय के परीक्षार्थी परीक्षा देने आएंगे।
बोर्ड परीक्षा के पहले दिन 12वीं कक्षा की इंगलिश विषय की परीक्षा होगी, जबकि पहले दिन 10वीं का कोई प्रमुख विषय की परीक्षा नहीं है। तीन मार्च को 10वीं मैथ की परीक्षा देनी है। अधिकतर प्रमुख विषयों की परीक्षा सुबह 10.30 बजे से दिन में 1.30 बजे तक होगी, जबकि कुछ पेपर 10.30 से दिन में एक बजे तक होंगे। वहीं कुछ प्रश्नपत्र 10.30 से 12.30 बजे तक होंगे। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी पीयूष कुमार शर्मा ने बस्ती के डीएम को पत्र भेजकर परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा के समय सुरक्षा बल उपलब्ध कराने को कहा है। इतना ही नहीं, प्रश्नपत्रों को सेफ कस्टडी में रखने वाले राष्ट्रीयकृत बैंकों पर भी सुबह नौ बजे से 10 बजे तक सुरक्षा बंदोबस्त करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें