एटा। रात के 12 बजते ही शहर के गिरिजाघरों में हैप्पी क्रिसमस की बधाइयंा गूंजनें लगीं। पादरी ने प्रभु ईशु की प्रार्थना सभा को संबोधित कर समाज की खुशहाली की कामना की। मंगलवार को दिनभर ईसाई परिवारों के घरों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
सोमवार को सुबह से ही ईसाई समुदाय में खुशी एवं जश्न का माहौल था। दिन भर प्रभु ईशु से जुड़े सांस्कृतिक आयोजन हुए। घरों में सुबह से ही स्वादिष्ट पकवानों का दौर शुरू हो गया। तो वहीं लोग प्रभु ईशु के आगमन की तैयारियों में जुटे रहे। इसे लेकर प्रार्थना सभाओं का आयोजन जारी रहा। शाम होते ही अनुयाई गिरिजाघरों में पहुंचने लगे। रात के 11 बजे से ही यहां धार्मिक आयेाजन, प्रार्थना सभाओं का दौर शुरू हो गया। मीसा बलिदान का आयोजन किया गया। पादरियों ने लोगों को प्रभु का संदेश सुनाया। प्रमुख कार्यक्रम आगरा रोड स्थित कैथोलिक चर्च एवं कचहरी रोड स्थित मैंगाव मैमोरियल चर्च में हुए। यहां उपस्थित सैकड़ों लोगों ने प्रार्थना सभा एवं धार्मिक आयोजनों में भी भाग लिया।