एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति में पक्षपात से लोगों में रोष

Etah Updated Mon, 15 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

एटा। विद्युत अव्यवस्थाओं को लेकर लोगों का गुस्सा फूटने लगा है। परेशान उपभोक्ता जहां आंदोलन की धमकी दे रहे हैं। तो वहीं राजनीतिक लोग सपामय जनपद को शासन से मिल रही उपेक्षा का ताना दे रहे हैं। अधिकांश ने पूरे जनपद में पार्टी को मिले जनादेश की उपेक्षा बताया। बिजली आपूर्ति में पक्षपात से लोगों में सरकार के प्रति रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय दावों के बाद भी जनपद की विद्युत व्यवस्था नहीं सुधर रही है। क्षेत्र में 12 घंटे से अधिक की ऊपरी कटौती से लोग बेहाल हैं। ग्रामीण एवं कस्बाई अंचल में पांच से छह घंटे भी बिजली नहीं मिल रही। जिला मुख्यालय पर भी दस घंटे की आपूर्ति पर तसल्ली करनी पड़ रही है। बुद्धजीवी एवं विभिन्न राजनीतिक दल शासन पर जनपद की उपेक्षा का आरोप लगा रहे हैं। भाजपा ने सरकार पर विद्युत आपूर्ति में पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि परिवार के प्रतिनिधि वाले क्षेत्रों में सतत आपूर्ति करने वाली सरकार अपने ही प्रतिनिधियों की सुनवाई नहीं कर रही। कांग्रेस ने इसे सत्तारूढ़ दल के लिए शर्मनाक बताया।

बीते पांच वर्षों में ऐसी विद्युत अव्यवस्थाएं नहीं रही। अप्रैल महीने में ही यह हाल है तो मई जून में क्या होगा। निकटवर्ती जनपदों में सतत आपूर्ति करने वाली प्रदेश सरकार जनपद की उपेक्षा कर मतदाताओं को गलती का अहसास करा रही है।
विज्ञापन

बृजराज सिंह, वरिष्ठ नागरिक, एटा

सपा पदों में ही नहीं सुविधाओं में भी पार्टी से ज्यादा परिवार को प्राथमिकता देती है। मैनपुरी, बदायूं में अनवरत विद्युत सप्लाई देने वाली सरकार फीरोजाबाद पर इसलिए मेहरबान है कि वहां से इनके परिवार का प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। जबकि सपामय जनपद की ओर इनका कोई ध्यान नहीं है।
---पंकज गुप्ता एडवोकेट, जिलाध्यक्ष भाजपा एटा

बदहाल विद्युत व्यवस्थाएं शासन प्रशासन के लिए चुनौती बन गई हैं। लेकिन पक्षपात पूर्ण आपूर्ति से जनता निराश है। सपा समर्थित सांसद एवं चारों सत्तारूढ़ दल के विधायक भी इसे लेकर गंभीर नहीं हैं। जन समस्याओं के निस्तारण में असफल जन प्रतिनिधियों को स्तीफा दे देना चाहिए।
---प्रमोद गुप्ता, जिलाध्यक्ष कांग्रेस, एटा

विद्युत अव्यवस्थाएं सत्तारूढ़ जनप्रतिनिधियों के लिए चुनौती बन रही हैं। विकास के नाम पर वोट मांगने वाले यह लोग मूलभूत सुविधाएं देने में भी नाकाम है। आम जनता का ही नहीं सपा समर्थकों का भी मोहभंग हो रहा है।
---मनोज सागर, जिलाध्यक्ष बसपा, एटा

विद्युत अव्यवस्थाओं को लेकर मुख्यमंत्री एवं सपा प्रमुख को लिखित रूप से अवगत कराया गया है। साथ ही अन्य जनपदों की भांति बेहतर आपूर्ति की मांग की गई है। आश्वासन मिला है। शीघ्र ही व्यवस्थाएं सुधरेंगी।
अमित गौरव यादव, विधायक मारहरा, एटा
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें