एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

गैंगरेप के खिलाफ छात्रों ने निकाली रैली

Noida Updated Thu, 20 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

नोएडा। सेक्टर-39 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्राओं ने दिल्ली में हुए गैंगरेप के विरोध में जबरदस्त प्रदर्शन किया। बुधवार को लगभग 60 छात्र-छात्राओं ने कॉलेज परिसर से सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन तक रैली निकाली। छात्रों ने दिल्ली-एनसीआर में लड़कियों की सुरक्षा के व्यापक इंतजाम करते हुए गैंगरेप के आरोपियों को जल्द-जल्द से फांसी की सजा देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राओं ने कॉलेज परिसर के बाहर पुलिस प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। केंद्र और दिल्ली सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी। महिलाओं को सुरक्षा दो..अपराधियों को फांसी दो..नजर तेरी बुरी तो पर्दा मैं क्यू करूं..दिल्ली-एनसीआर में लड़कियां असुरक्षित हैं..जैसे स्लोगन के साथ विरोध दर्ज किया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने ट्रैफिक को बाधित नहीं होने दिया। इस मौके पर महाविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष रिंकू यादव, महासचिव गुलजार और संयुक्त सचिव अफजल समेत, रीना, सोनिका, रूबी आदि शामिल थे। शाम छह बजे शहर के दो दर्जन युवाओं ने सेक्टर-18 में गैंपरेप के विरोध में रैली निकाली। छात्रों ने दिल्ली पुलिस व मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारे लगाए। इसके बाद छात्र सेक्टर-18 मेट्रो स्टेशन पहुंचे और मेट्रो में सवार होकर दिल्ली स्थित इंडिया गेट पर प्रदर्शन में शामिल होने के लिए चले गए।
------------------

प्रवासी महासंघ निकालेगा जुलूस
नोएडा। प्रवासी महासंघ ने दिल्ली में छात्रा के साथ हुए गैंग रेप की घटना की सुनवाई फास्ट ट्रैक में करने की मांग की है और दोषियों को फांसी की सजा देने की भी मांग की है। इसी मांग को लेकर महासंघ के अध्यक्ष आलोक वत्स ने बताया कि आज (20 दिसंबर) दोपहर 12 बजे से नोएडा स्टेडियम से जुलूस निकलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें