एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

विजय दिवस पर दी शहीदों को श्रद्धांजलि

Noida Updated Sun, 23 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

नोएडा। विजय दिवस के उपलक्ष्य में सेक्टर-29 के शहीद स्मारक पर शनिवार को श्रद्धांजलि समारोह हुआ। इसमें मुख्य अतिथि उप सेनाध्यक्ष ले. जनरल एसके सिंह व अन्य अधिकारियों, पूर्व सैनिकों, विद्यार्थियों और नागरिकों ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह करीब 10 बजे उप सेनाध्यक्ष ले. जनरल एसके सिंह, मेजर जनरल राजवीर सिंह, रियर एडमिरल रवनीत सिंह, एयर वाइस मार्शल एसपी सिंह, पूर्व चीफ जस्टिस जेएस वर्मा, डीएम एमकेएस सुंदरम समेत सामान्य नागरिकों, शहीदों के परिजनों और विद्यार्थियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान, स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सामूहिक गीत प्रस्तुत किए। उप सेनाध्यक्ष ने शहीदों के परिजनों से कुशलक्षेम पूछी। ब्रिगेडियर बी बनर्जी ने बताया कि समारोह का उद्देश्य शहीदों के अदम्य साहस और बलिदानों से अवगत कराना है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें