एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

गणित की गुत्थी में उलझे परीक्षार्थी

Noida Updated Tue, 19 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

नोएडा। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (यूपी बोर्ड) के तहत सोमवार को हाईस्कूल का गणित का पेपर थोड़ा कठिन रहा, जिसके कारण परीक्षार्थियों को पेपर हल करने में परेशानी हुई। नतीजतन ज्यादातर ने पहली प्रतिक्रिया में पेपर को कठिन बताया। इसके अलावा हाईस्कूल के गृह विज्ञान का पेपर भी सोमवार को हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज केंद्र से परीक्षा देकर निकले छात्र अभिषेक ने पेपर को कठिन बताया। तो छात्र प्रकाश ने बताया कि बीजगणित के सवालों को हल करने में परेशानी हुई। इसके अलावा आरएसएस इंटर कॉलेज के छात्र नितिन सैनी ने बताया कि इस बार क्वेश्चन बैंक से कुछ भी नहीं आया। इस बारे में गणित के शिक्षक केपी कसाना ने बताया कि पेपर औसत रहा। हालांकि इसमें कई परीक्षार्थियों को कुछ खंड हल करने में मुश्किलें हुईं।
इसके अलावा इंटरमीडिएट में रसायन विज्ञान II का पेपर औसत रहा, लेकिन कुछ छात्रों ने कहा कि पेपर हल करने में मेहनत करनी पड़ी। वहीं, छात्रा शशि ने भी बताया कि पेपर न तो आसान था और न ही मुश्किल। इसमें कुछ सवाल आसान थे तो कुछ सवाल कठिन। साथ ही इंटरमीडिएट परीक्षा में कृषि शस्य विज्ञान I, बहीखाता तथा लेखा शास्त्र II का प्रश्न पत्र भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें