सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Baniya Power Club formed, Atul Agarwal became the head

Ambala News: बनिया पावर क्लब का गठन, अतुल अग्रवाल बने प्रधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Baniya Power Club formed, Atul Agarwal became the head
अंबाला में बनिया पावर क्लब के गठन के दौरान मौजूद पदा​धिकारी। प्रवक्ता
विज्ञापन
अंबाला। समाज की एकता, प्रगति और सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बनिया पावर क्लब का गठन किया गया। प्रबुद्ध जनों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। सुशील गोयल (पानीपत वाले) की पहल पर उन्हें क्लब का संस्थापक नियुक्त किया गया। वहीं, संगठन को मजबूती देने के लिए अतुल अग्रवाल को प्रधान और आकाश बंसल को उप प्रधान की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा रोहित गर्ग को महासचिव, स्पर्श गोयल को कोषाध्यक्ष और संदीप सिंगला, विमल अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, गौरव गर्ग व सतीश गुप्ता को उत्कृष्ट सदस्य मनोनीत किया गया। संस्थापक सुशील गोयल और प्रधान अतुल अग्रवाल ने कहा कि क्लब समाज के उत्थान और एकजुटता के लिए निरंतर कार्य करेगा। कार्यक्रम का समापन अग्रसेन महाराज की जय के जयघोष के साथ हुआ।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed